भले ही प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन कई मर्तबा लोग ऐसे व्यक्ति से प्रेम कर बैठते हैं जो उन्हें प्यार नहीं करता। लेकिन शख्स को लगता है कि सामने वाला व्यक्ति भी उन्हें उनके जैसा ही प्यार करता है। जबकि ये प्यार नहीं होता बल्कि एकतरफा मोहब्बत होती है। वहीं, जब पता चलता है कि सामने वाला आपकी तरह आपसे प्यार नहीं करता है, तो फिर दुख और हताशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस लॉकडाउन में किसी से एकतरफा मोहब्बत कर बैठे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60b1c0cb8ebc3e34f55e7502","slug":"relationship-tips-one-sided-love-for-someone-in-lockdown-so-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कर बैठे हैं किसी से एकतरफा प्यार? तो ऐसे जानें सामने वाला शख्स करता है आपसे मोहब्बत या नहीं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में कर बैठे हैं किसी से एकतरफा प्यार? तो ऐसे जानें सामने वाला शख्स करता है आपसे मोहब्बत या नहीं
Sat, 29 May 2021 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 29 May 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
आपकी कॉल या संदेशों का जवाब न देना
- हमें अक्सर उनसे एकतरफा मोहब्बत होती है, जिन्हें हम जानते हैं, जिनके साथ हम सोशल मीडिया पर जुड़े होते हैं और जिनसे हमारी अक्सर बातें होती हैं। लेकिन जब आप उनसे एकतरफा मोहब्बत कर बैठते हैं और फिर उन्हें कॉल या मैसेज करके उनसे बात करने की कोशिश करते हैं और वो आपकी बातों का ज्यादा जवाब नहीं दे रहे हैं। तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि सामने वाला शख्स आप में रूचि नहीं रखता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
आपकी तरफ ध्यान न देना
- जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत करने लगते हैं, तो हमारा उनकी तरफ रूझान पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाता है। हम उनकी हर एक जरूरत का ध्यान रखते हैं, उनसे ज्यादा बातें करते हैं आदि। लेकिन अगर सामने वाला आपकी इन बातों को हल्के में ले रहा है और आप पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है तो ये आपके लिए इशारा है कि सामने वाला शख्स आपसे प्यार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
आपको दोस्त बताना
- अगर आप इस लॉकडाउन में किसी को दिल दे बैठे हैं, तो आप जरूर इस मौके की तलाश में होंगे कि आप कब अपने दिल की बात उनसे कह सके या फिर हो सकता है कि आप उनसे अपने दिल की बात कह चुके हैं और आपको ये सुनने को मिला हो कि हम अच्छे दोस्त हैं। जब सामने वाला शख्ख आपको अपना दोस्त बता देता है तो इसका मतलब कि वो आप में किसी तरह की कोई रूचि नहीं रखता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खुद को न पहुंचाए नुकसान
- जब हमें पता चलता है कि हम जिस शख्स से एकतरफा मोहब्ब्त कर बैठे हैं, लेकिन वो हमसे तो प्यार करता ही नहीं है। ऐसे में कई लोग खद को नुकसान पहंचाने के लिए शराब जैसी चीजों का सहारा लेते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। हम ऐसा करके अपनी जिंदगी को बर्बाद कर सकते हैं। इसलिए आपको पहले ही सावधान हो जाना चाहिए और इन चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।