फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बार इन मामूली बातों की वजह से भी टूट जाती है शादी

Wed, 30 Jun 2021 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Jun 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Sometimes marriage breaks up even due to these minor things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ता कोई भी हो उसकी नींव विश्वास पर ही टिकी होती है, जहां विश्वास टूटा वहां रिश्ते को भी टूटने में समय नहीं लगता है। अब पति-पत्नी के रिश्ते को ही ले लीजिए। कहते हैं सात फेरों और सात बंधन से ये रिश्ता बंधा होता है, लेकिन जन्म-जन्मांतरों तक चलने वाला ये रिश्ता आज के दौर में छोटी-छोटी बातों को लेकर भी टूट जाता है। ऐसा इसलिए भी देखा जाता है कि पहले की तरह लोगों के अंदर रिश्तों को निभाने की सहनशीलता नहीं है। असल में लड़का-लड़की जो शादी को लेकर सपने देखते हैं, शादी के बाद वाली जिंदगी बिल्कुल उसके उलट होती है। भले ही शादी के शुरुआत के कुछ दिन तो अच्छे से बीत जाते हैं, लेकिन आगे चलकर कई कपल के बीच परेशानियां बढ़ जाती है और जिसकी वजह से छोटी-छोटी बातों की वजह से रिश्ता तक टूट जाता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही मामूली कारणों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से पति-पत्नी अलग होने तक का फैसला ले लेते हैं।

Relationship tips Sometimes marriage breaks up even due to these minor things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गलतफहमी के कारण

  • गलतफहमी की वजह से कई बार पति-पत्नी का रिश्ता टूट जाता है। कई बार व्यक्ति अपने पार्टनर को लेकर किसी गलत तरह की गलतफहमी पाल लेता है। पार्टनर किससे फोन पर बात कर रहा है, क्यों बात कर रहा है आदि जैसी इन छोटी बातों की वजह से गलतफहमी पैदा होती है, जो आगे चलकर रिश्ता टूटने की वजह बन जाती है। इसलिए आपको इस गलतफहमी से बचना चाहिए।
Relationship tips Sometimes marriage breaks up even due to these minor things
रुपये - फोटो : iStock

आर्थिक परेशानियों के कारण

  • कई बार जब लोगों के पास नौकरी या पैसा आने का कोई स्थानी जरिया नहीं होता है, तो ऐसे में वे ये सोचकर शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं कि शायद शादी के बाद उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। लेकिन कई बार शादी के बाद नौकरी भी नहीं मिलती और आर्थिक हालत और ज्यादा खराब हो जाते हैं। ऐसे में भी पति-पत्नी के बीच कई बार समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Sometimes marriage breaks up even due to these minor things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सपने से परे जिंदगी मिलने पर

  • लड़का हो या फिर लड़की। हर किसी का अपनी शादी और उसके बाद की जिंदगी को लेकर अपने सपने होते हैं। कैसे वे जिंदगी जिएंगे, उनकी जिंदगी में क्या-क्या होगा, कैसे वे अपने पार्टनर को खुश रखेंगे, पार्टनर से उनकी क्या उम्मीदें होंगी आदि। लेकिन कई बार शादी के बाद बिल्कुल इसका उलट हो जाता है यानी जो सपने थे वे टूटे नजर आते हैं। ऐसे में भी कपल के बीच चीजें बिगड़ती हैं, और इसका सीधा असर रिश्ते पर पड़ता है।
विज्ञापन
Relationship tips Sometimes marriage breaks up even due to these minor things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भावनात्मक रूप से पार्टनर से न जुड़ पाने पर

  • किसी भी रिश्ते को अगर निभाना है, तो उससे भावनात्मक रूप से जुड़ना पड़ता है। लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार ये भी देखा जाता है कि दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते हैं। भले ही वे घर वालों की इच्छा से अरेंज मैरिज कर लेते हैं, लेकिन उनकी आपस में नहीं बन पाती है और इसकी वजह से भी कई बार रिश्ता बिखर जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed