फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव लाइफ में आ रही दिक्कतें हो सकती हैं दूर, ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

Thu, 29 Apr 2021 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Problems can be overcome in love life these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब आप किसी के साथ प्यार का रिश्ता निभाते हैं, तो उसे निभाने में कई तरह की दिक्कतें भी सामने आती हैं। कई बार देखा जाता है कि रिश्ता काफी अच्छा चलता है लेकिन कई बार इसमें उतार-चढ़ाव भी आ जाते हैं। ऐसे में जरूरत होती है कि आप कैसे अपनी लव लाइफ को बचाते हैं और परेशानियों से कोसों दूर रखते हैं। जहां कई लोग मिल बैठकर दिक्कतों का सामना करने पर विचार करते हैं, तो कई लोग इन दिक्कतों से दूर भागते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो लव लाइफ में आ रही दिक्कतों को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips Problems can be overcome in love life these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ताने न मारे

  • लव लाइफ में देखा जाता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर को ताने मारते हैं। किसी पुरानी बात या गलती को लेकर वो अपने पार्टनर को ताने मारते हैं। लेकिन कई बार ताने मारने की वजह से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है, जिसकी वजह से लव लाइफ में परेशानियां आ जाती हैं। इसलिए ताने मारने से आपको बचना चाहिए।
relationship tips Problems can be overcome in love life these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक-दूसरे को समय दें

  • आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग अपने पार्टनर को भी समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से लव लाइफ में कई बार परेशानियां आ जाती हैं। हो सकता है कि आप काफी व्यस्त हों, लेकिन आप जिससे प्यार करते हैं उसके लिए तो आप समय निकाल ही सकते हैं। ऐसा करने से आपकी लव लाइफ अच्छे से आगे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Problems can be overcome in love life these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झगड़ा न करें

  • कई बार ऐसा हो सकता है कि किसी चीज को लेकर आपकी राय अपने पार्टनर से मिलती हो। इसको लेकर कई बार विवाद जैसी स्थिति बन जाती है और कपल का आपस में झगड़ा तक हो जाता है। ऐसे में अगर बात ज्यादा महत्व की नहीं है, तो आपको उस बात से दूरी बना लेनी चाहिए। वहीं, पार्टनर से उस बात को लेकर बात करें, और दोनों मिलकर समाधान निकालें।
विज्ञापन
relationship tips Problems can be overcome in love life these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झूठ बोलना गलत है

  • कई बार किसी बात को छुपाने के लिए लोग अपनी लव लाइफ में झूठ बोल देते हैं, जो पूरी तरह गलत है। अगर आपसे कोई गलती भी हुई है तो आपको अपने पार्टनर से सच कहना चाहिए न कि झूठ। कई बार झूठ बोलने की वजह से भी लव लाइफ में लोगों को दिक्कतें हो जाती हैं। इसलिए आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed