फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन डेटिंग में न करें भूलकर भी ये गलतियां, जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 28 Apr 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
relationship tips Do not forget to do these mistakes in online dating
online dating - फोटो : istock

आजकल समय पूरी तरह बदल चुका है, क्योंकि आजकल सबकुछ ऑनलाइल होता जा रहा है। खरीदारी से लेकर बैकिंग तक, सबकुछ ऑनलाइन हो गई है। यहां तक कि आजकल ऑनलाइन डेटिंग भी काफी ट्रेंड में है। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक लोग ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हैं। सोशल साइट्स के जरिए पहले युवा मिल रहे हैं और फिर एक-दूसरे के साथ ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ गलतियां हैं, जो हमें ऑनलाइन डेटिंग में नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

relationship tips Do not forget to do these mistakes in online dating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अहम जानकारी

  • जब आप किसी के साथ ऑनलाइन डेटिंग करते हैं, तो आपको ये बात ध्यान देनी चाहिए कि आपको अपनी पर्सनल जानकारी कभी शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हो सकता है कि आगे चलकर आपको दिक्कत आ जाए। कई बार देखा जाता है कि सामने वाला आपकी उन जानकारियों का गलत इस्तेमाल करता है। इसलिए इन्हें साझा करते समय बेहद सावधानियां बरतनी चाहिए।
relationship tips Do not forget to do these mistakes in online dating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तस्वीरें शेयर करने से बचें

  • जब लोग ऑनलाइन डेटिंग कर रहे होते हैं, तो वो किसी चीज को लेकर ज्यादा नहीं सोचते। जैसे उनकी तस्वीरों को लेकर और वो बिना सोचे समझे उन्हें शेयर कर देते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि आजकल लोगों की तस्वीरों का कितना गलत इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में अनजान शख्स पर भरोसा करके अपनी तस्वीरें शेयर करना खतरे से भरा हो सकता है और वो भी खासतौर पर लड़कियों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips Do not forget to do these mistakes in online dating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एकतरफा प्यार से बचें

  • कई बार देखा जाता है कि जो लोग ऑनलाइन डेटिंग करते हैं, वो सामने वाले को दिल दे बैठते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सामने वाला शख्स भी आपसे प्यार करता हो। इसलिए ऐसे लोगों को बाद में बेहद दुख होता है। ऐसे में आप पहले ही इन चीजों को क्लियर कर सकते हैं, ताकि आपको आगे चलकर पछताना न पड़े।
विज्ञापन
relationship tips Do not forget to do these mistakes in online dating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वीडियो को लेकर सावधान रहें

  • कई लोग ऑनलाइन डेटिंग के समय अपनी वीडियो बनाकर सामने वाले शख्स के साथ इसे साझा करते हैं। लेकिन जरा खुद से सोचिए कि ऐसा करना कितना सही है। यही नहीं कई ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें शेयर करने से आपके लिए खतरा कई गुना बढ़ सकता है, क्योंकि अगर सामने वाला शख्स इनका गलत इस्तेमाल करता है तो आपके लिए ये काफी गलत हो सकता है। ऐसे में वीडियो को लेकर सावधान रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed