फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: शादी से पहले पार्टनर से जरूर करें ये सवाल, जीवनभर रिश्ता निभाना हो जाएगा आसान

Fri, 28 Apr 2023 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: Must Ask These Questions To Your Partner Before Marriage News In Hindi
शादी से पहले पूछें ये सवाल - फोटो : Istock

Relationship Tips: शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों के जीवन में बदलाव लाता है। शादी के बाद दो अलग लोग एक दूसरे से रिश्ते में बंध जाते हैं। उनका साथ जीवनभर का होता है। एक दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए दो लोगों को अपनी पंसद, नापसंद और आदतों में बदलाव करने पड़ सकते हैं। शादी का रिश्ता महिला और पुरुष के साथ ही उनके परिवार को भी जोड़ता है। ऐसे में जब महिला या पुरुष का रिश्ता तय होने लगता है और शादी का समय करीब आने वाला होता है, तो उनके मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। यह सवाल उनके भविष्य से जुड़े होते हैं। उनका जीवनसाथी कैसा है, उसकी पसंद नापसंद और उनके साथ जीवन बिताना कितना आसान या मुश्किल होने वाला है, समेत कई सवाल लोग खुद से करते हैं। लेकिन खुद से किए सवालों के जवाब गलत भी हो सकते हैं। बेहतर है कि शादी से पहले अपने मन के सवालों के जवाब पार्टनर से मांगें। पार्टनर से शादी से पहले ही कुछ सवाल जरूर पूछें, ताकि रिश्ता मजबूत बन सके और रिश्ता निभाना आसान हो जाए। 

Relationship Tips: Must Ask These Questions To Your Partner Before Marriage News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

शादी को लेकर पार्टनर के विचार 

अरेंज मैरिज में तो यह सवाल सबसे अहम है। कई बार लोग अपने परिवार के दबाव में शादी के लिए राजी हो जाते हैं। हालांकि वह शादी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होते। इसलिए अपने होने वाले जीवनसाथी से ये सवाल जरूर करें कि क्या वह आपसे शादी करना चाहते हैं? शादी को लेकर किसी दबाव में तो नहीं या शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं।

Relationship Tips: Must Ask These Questions To Your Partner Before Marriage News In Hindi
couple - फोटो : istock

करियर के बारे में पूछें 

शादी से पहले ही पार्टनर के करियर प्लान के बारे में जान लें। जिनके साथ आपको जीवनभर रहना है, वह क्या काम करते हैं और भविष्य के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं, ये पता होना जरूरी है। साथ ही आपके करियर को लेकर पार्टनर क्या सोचते हैं, इसका पता भी लगाएं। अगर लड़की नौकरी करना चाहती है तो पार्टनर से जरूर पूछें कि नौकरी से उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: Must Ask These Questions To Your Partner Before Marriage News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
परिवार और बच्चों पर सवाल 

शादी के बाद लड़की अपना परिवार छोड़कर अपने पति के साथ रहने आती हैं। पति के परिवार को अपना परिवार बना लेती हैं। उसके बाद दोनो अपने बच्चों की प्लानिंग करते हैं। शादी से पहले ही कपल को एक दूसरे के परिवार के विचारों के बारे मे ंपता होना चाहिए, ताकि वह एक दूसरे के परिवार में एडजस्ट हो सकें। इसके अलावा बच्चों को लेकर दोनों की क्या राय है, यह भी पहले से जान लें। 
विज्ञापन
Relationship Tips: Must Ask These Questions To Your Partner Before Marriage News In Hindi
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पूर्व के रिलेशनशिप 

अक्सर रिश्ते में दरार की एक वजह पार्टनर के पुराने रिलेशनशिप के कारण आ जाती है। शादी के पहले ही अपने पार्टनर से उनके पुराने रिलेशनशिप के बारे में पूछ लें। जीवनसाथी की पास्ट लाइफ के कारण शादीशुदा जीवन में तनाव न आए, इसके लिए दोनों को एक दूसरे से एक्स को लेकर सवाल कर लेने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed