फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: इन आसान टिप्स से गलतफहमी दूर कर सकते हैं कपल, मनमुटाव हो जाएगा खत्म

Sun, 03 Apr 2022 03:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Apr 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Clear All Kind of Misunderstanding between Couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिलेशनशिप में प्यार होता है तो मनमुटाव भी होता है। कपल अक्सर एक दूसरे से किसी बात पर बहस कर जाते हैं। लड़ाई झगड़े रिलेशनशिप में आम बात है। लेकिन कपल रिश्ते में आने वाली दिक्कतों को वह समय रहते सुलझा भी देते हैं, इससे उनका रिश्ता बना रहता है और उसमें प्यार बरकरार रहता है लेकिन अगर कपल अपने रिश्ते की गलतफहमियों को समय पर दूर नहीं करते, तो बात बिगड़ सकती है। कई बार लड़ाई झगड़े के बाद कपल्स एक दूसरे को नहीं मनाते। वह गुस्से में कही गई बातों या जिस बात पर मनमुटाव हुआ था, उसका हल निकालने में एफर्ट नहीं करते तो पार्टनर के मन में इस रिश्ते के लिए गलतफहमी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाकर रखना चाहते हैं तो रिलेशनशिप में आने वाली गलतफहमियों को दूर कर लें। मिसअंडरस्टैंडिंग यानी गलतफहमी को दूर करने के कुछ आसान से टिप्स हैं, जिसे अपनाकर आप अपना रिश्ता मजबूत बना सकते हैं।

Relationship Tips To Clear All Kind of Misunderstanding between Couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

समय देना

रिश्ते को लंबे समय तक निभाने के लिए कपल को अपना समय देना होता है। आपको अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालना चाहिए। पार्टनर को समझना होता है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपके एफर्ट को पार्टनर भी नोटिस करता है। ऐसे में पार्टनर के मन में अगर इस रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई गलतफहमी होती है तो वह खुद-ब-खुद दूर होने लगती है। उनके मन में आपके लिए विश्वास होता है। वहीं जब आप इस रिश्ते को समय देते हैं, तो आपको पार्टनर की सोच के बारे में भी पता होता है। आप समझ पाते हैं कि वह आपसे क्या चाहते हैं या आपको पार्टनर को खुश करने के लिए क्या करना है।

Relationship Tips To Clear All Kind of Misunderstanding between Couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार जताने का तरीका

आप अपने पार्टनर को प्यार करते हैं लेकिन अगर सही तरीके से अपने प्यार को जता नहीं पाते तो कई सारी प्रॉब्लम रिश्ते में आ सकती हैं। लेकिन अगर आप प्यार की ताकत को समझ गए तो उस प्यार से ही आप कई गलतफहमियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप पार्टनर पर अपना प्यार थोपें। बस उन्हें महसूस कराएं कि आप उन्हें प्यार करते हैं और वह खुल कर आपसे अपने दिल की बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Clear All Kind of Misunderstanding between Couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

उनकी भी सुनें

कपल के बीच अगर विवाद, तनाव बढ़ता जा रहा है और आप दोनों अक्सर ही लड़ते हैं तो उन्हें अपनी बात कहने का मौका दें। बोलने से ज्यादा सुनना सीखें। पार्टनर को अपनी बातें जाहिर करने, उनकी भावनाओं को आपके सामने निकालने के लिए प्रेरित करें और आराम से उनकी बात को सुने व समझें। ताकि आपको पता चल सके कि पार्टनर आपसे क्या उम्मीद रखता है।

विज्ञापन
Relationship Tips To Clear All Kind of Misunderstanding between Couple
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की भावनाओं का सम्मान

रिश्ते में अधिकतर गलतफहमियां पार्टनर की भावनाओं को न समझ पाने के कारण होता है। जो आप चाहते हैं, वैसा ही पार्टनर से उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर पार्टनर अपनी भावनाओं या पसंद के मुताबिक कुछ करता है तो रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ने लगती है। आपको लगता है कि वह आपके खिलाफ जा रहे और आपसे प्यार नहीं करते। पार्टनर को महसूस हो सकता है कि आपको उनकी परवाह नहीं, उनकी भावनाओं को आप सम्मान नहीं देते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed