फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 4 बातें, जो रिश्ते को मजबूत ही नहीं करती, पार्टनर संग प्यार भी बढ़ाती हैं

Wed, 14 Jul 2021 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Jul 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Keep these four things in mind the relationship of love with your partner will be strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक प्यार का रिश्ता तभी कई मंजिलें चढ़ पाता है, तभी लंबी दूरी तय कर पाता है। जब उसके दोनों पार्टनर अपनी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने इस रिश्ते को निभाते हैं। अगर जरा से भी गलती हो जाए, तो कई बार रिश्ता तक बिखर जाता है। इसलिए दोनों पार्टनर्स की ये पूरी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने इस प्यार के रिश्ते का बहुत-बहुत ख्याल रखे। कई पार्टनर्स को अपने इस फर्ज को बिना शिकायत के बखूबी निभाते हैं, लेकिन कुछ लोग लापरवाही कर जाते हैं, जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो पार्टनर के बीच रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही दोनों के बीच प्यार को भी बढ़ाते हैं। बस पार्टनर्स को इन बातों का ध्यान रखना होगा। तो चलिए आपको इन बातों के बारे में बताते हैं, हो सकता है कि इससे आपका रिश्ता बेहतर हो जाए।

Relationship tips Keep these four things in mind the relationship of love with your partner will be strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पार्टनर को सम्मान दें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर को वो सम्मान नहीं देते हैं, जिनके वे हकदार होते हैं। आपको ध्यान देना है कि अपने पार्टनर को प्यार करें, सम्मान दें, अपने फैसलों में शामिल करें आदि। खुद को महत्व देने की जगह पर पार्टनर को भी महत्व दें, इससे रिश्ते में मजबूती आने के साथ ही प्यार भी बढ़ेगा।
Relationship tips Keep these four things in mind the relationship of love with your partner will be strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

साथ में समय बिताएं

  • प्यार के रिश्ते में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर संग समय बिताएं, उनके बारे में जानें, उनको समझें, उनकी जरूरतों को जानें, उनकी दुख-तकलीफ को समझें, उनके सुख में हिस्सा बनें आदि। लेकिन कई लोग अपने काम की वजह से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन आपको अपने पार्टनर संग समय बिताना चाहिए, ताकि रिश्ता बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Keep these four things in mind the relationship of love with your partner will be strong
पैसा बहुत कुछ किन्तु सब कुछ नहीं - फोटो : iStock

पैसों को बीच में न आने दें

  • जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो ध्यान रहे कि कभी भी पैसों को बीच में न आने दें। आपने अपने पार्टनर पर कितना खर्च किया, आपके पार्टनर ने आप पर कितना खर्च किया जैसी बातें रिश्ते के लिए अच्छी नहीं होती हैं। कई बार पैसों को लेकर वाद-विवाद तक शुरू हो जाता है। इसलिए पैसों को कभी रिश्ते के बीच में न आने दें।
विज्ञापन
Relationship tips Keep these four things in mind the relationship of love with your partner will be strong
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जरूरतों का रखें ध्यान

  • दोनों पार्टनर के बीच में प्यार होना तो बहुत जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही कुछ और चीजें हैं जिनका ध्यान आपको देना चाहिए। आपको अपने पार्टनर को शॉपिंग पर ले जाना चाहिए, उनके खास दिन पर उपहार देना चाहिए, सरप्राइज प्लान करना चाहिए, कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहिए और समय-समय पर कहीं बाहर घूमने का भी प्लान करना चाहिए आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed