फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं चाहते रिलेशनशिप में झगड़ा, तो गर्लफ्रेंड से कभी भूलकर भी न पूछें ये 4 बातें

Tue, 13 Jul 2021 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Jul 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Do not ask girlfriend these four questions there will be no fights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की रिलेशनशिप में होते हैं, तो वे अपने रिश्ते में काफी खुश होते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखना, एक-दूसरे की बातों को समझना, एक-दूसरे के साथ समय बिताने जैसी बातें इस रिश्ते में होती हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि वो रिश्ता ही क्या जिसमें छोटी-मोटी नोकझोंक न हो, रूठना-मनाना न हो आदि। लेकिन कई बार देखा जाता है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं या टूटने की नौबत तक आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये उन बातों की वजह से भी होता है जो आप अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लेते हैं जो कि आपको नहीं पूछनी चाहिए थी। ऐसी कुछ बातें हैं जो किसी भी पार्टनर को अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछनी चाहिए, क्योंकि इसका गलत असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनसे आपको दूरियां बनाकर रखनी चाहिए।

Relationship tips Do not ask girlfriend these four questions there will be no fights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक्स के बारे में

  • आज के दौर में लगभग हर कोई रिलेशनशिप में होता है। वहीं, कई लोग इससे पहले भी किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसे में आपको अपनी गर्लफ्रेंड से उसके एक्स के बारे में कभी नहीं पूछना चाहिए। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड को उस रिश्ते में धोखा मिला हो या किसी अन्य वजह से वो रिश्ता टूटा हो। इसलिए पुरानी बातों को छेड़कर आप अपनी महिला मित्र का दिल भी तोड़ सकते हैं। इसलिए इससे बचना चाहिए।
Relationship tips Do not ask girlfriend these four questions there will be no fights
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

पैसों के बारे में

  • तुम्हारी सैलरी कितनी है? तुम्हें कितनी पॉकेट मनी मिलती है? तुमने कितने पैसे बचा रखें हैं? तुम पैसों को बैंक में रखती हो या कहीं और? आपको अपनी गर्लफ्रेंड से इस तरह के सवाल कभी नहीं पूछने चाहिए। आपकी पार्टनर को लग सकता है कि आपकी नजर उनके पैसों पर है, जिसका बुरा असर आपके रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Do not ask girlfriend these four questions there will be no fights
गर्लफ्रेंड से कभी उसके दोस्तों के बारे में न पूछें - फोटो : istock

दोस्तों के बारे में

  • हर कोई दोस्त बनाता है। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड के भी कई दोस्त हों। इसमें कुछ लड़कियां तो कुछ लड़के भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी पार्टनर से उसके दोस्तों के बारे में जानकारी नहीं लेनी चाहिए या उसे उसके दोस्तों से मिलने से नहीं रोकना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके बीच अनबन हो सकती है। इसलिए इससे बचना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Relationship tips Do not ask girlfriend these four questions there will be no fights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मोबाइल या सोशल मीडिया के पासवर्ड के बारे में

  • आज का दौर मोबाइल और सोशल मीडिया का है। हर कोई अपनी चीजों को यहां शेयर करता है, और हर किसी की अपनी प्राइवेसी भी होती है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से उसके मोबाइल का पासवर्ड या सोशल मीडिया के पासवर्ड मांगते हैं, तो हो सकता है कि आपकी पार्टनर को लगे कि आप उन पर शक कर रहे हैं। इसकी वजह से इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed