फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर प्यार में टूटा है दिल, तो गलती से भी न उठाएं ये चार कदम, भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

Wed, 25 Aug 2021 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
relationship tips in hindi Dont make these four mistakes after breakup
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं तो उनके चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। आज के दौर में लोग शादी से पहले एक या एक से भी ज्यादा रिलेशनशिप तक रखते हैं और उसके बाद कहीं जाकर शादी करते हैं। लेकिन क्या प्यार सबको मिल पाता है? क्या जिसे हम चाहते हैं वो हमें चाहता है? क्या अपनी पसंद का पार्टनर हर किसी को मिल पाता है? शायद, इन सब सवालों के जवाब न में ही हैं, क्योंकि प्यार में लोगों का दिल जरूर टूटता है। ऐसे में उस समय दुख, निराशा और उदासी के अलावा हमें अपने आसपास कुछ नहीं दिखता और कुछ लोग इस दौरान कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें बुरे परिणाम तक भुगतने पड़ जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान हमें कुछ गलत कदम उठाने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips in hindi Dont make these four mistakes after breakup
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बदले की भावना न रखें

  • माना आपका प्यार में दिल टूट गया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप बदले की भावना रखें। कई लोगों को जब उनका प्यार नहीं मिल पाता, तो वे बदले की भावना जैसी बुरी सोच अपने मन में लाते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसा करने से केवल और केवल नुकसान होता है और इसके परिणाम भी बुरे होते हैं। इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें।
relationship tips in hindi Dont make these four mistakes after breakup
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

नशा न करें

  • कई लोग जब प्यार में हार जाते हैं, तो वे अक्सर नशे का सेवन करने लगते हैं। शराब और धूम्रपान का सहारा लेकर क्या आपको आपका प्यार मिल जाएगा? नहीं, बिल्कुल नहीं। बल्कि ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचेगा और आप किसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए नशा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips in hindi Dont make these four mistakes after breakup
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

दोस्तों से दूरी न बनाएं

  • कई लोगों का जब दिल टूटता है, तो वे अपने दोस्तों से चीजें छुपाते हैं, और उनसे दूरी बनाने लगते हैं। जबकि ये गलत है, क्योंकि अगर आप दोस्तों से दूरी बनाकर अकेले रहेंगे, तो इससे आपके दोस्त आपकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे और आप अकेले रहकर तनाव का शिकार तक हो सकते हैं।
विज्ञापन
relationship tips in hindi Dont make these four mistakes after breakup
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

परिवार से अलग रहने की न सोचें

  • कई लोगों का जब दिल टूटता है, तो उन्हें लगता है कि वे कहीं अकेले परिवार से दूर रहकर खुद को खुश रख पाएंगे। लेकिन ऐसा बेहद कम होता है, बल्कि जब आप अकेले रहने लगते हैं तो ऐसे में आपकी तबियत खराब होने के समय आपके साथ कोई होता नहीं है और आप कई तकलीफों से भी घिर सकते हैं। इसलिए परिवार के साथ ही रहना बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed