फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर ने दिया है धोखा, तो ऐसे उबरे बेवफाई के शॉक से, जिंदगी में करें ये पांच चीजें शामिल

Tue, 24 Aug 2021 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Aug 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These are the tips to recover from the deception from the partner
ब्रेकअप से उबरने के तरीके - फोटो : istock

जब पहली बार शकुन को अपने पति के बेवफा होने का अंदेशा हुआ तो पति ने उसे तमाम इमोशनल कहानियां बनाकर इस तरह मनाया कि शकुन खुद को ही कोसने लगी। इस बात के लगभग साल भर बाद सच पूरी तरह शकुन के सामने आ गया। पति किसी और के साथ जुड़ चुके थे और शकुन के साथ बेवफाई कर रहे थे। बाकी सारी बातों के अलावा शकुन के लिए सबसे बड़ा धक्का विश्वास के टूटने का था। उसे इस बात पर यकीन करने में ही बहुत वक्त लग गया कि वो सारी इमोशनल बातें, वो प्रेम सब धोखा था। इस स्थिति से बाहर आने में शकुन को करीब 4 साल लग गए। अब पति अलग हो चुके हैं लेकिन अब भी शकुन पूरी तरह उस सदमे से बाहर नहीं आ पाई है। किसी भी रिश्ते में धोखा या बेवफाई बहुत पीड़ादायक होती है लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में इससे होने वाला नुकसान और भी बड़ा होता है क्योंकि यह जिंदगी भर के साथ की बात होती है। ऐसे में पड़ने वाला प्रभाव भी कई बार स्थाई हो जाता है।

Relationship tips These are the tips to recover from the deception from the partner
ब्रेकअप से उबरने के तरीके - फोटो : istock

पूरे डेढ़ साल की कोर्टशिप के बाद मुकेश और दिव्या ने शादी की थी। शादी के महज 4 महीने बाद ही दिव्या का अजीब व्यवहार  मुकेश के सामने आया और अगले दो महीनों में दिव्या ने तमाम आरोप लगा कर मुकेश व उसके के अगेंस्ट घरेलू उत्पीड़न का केस लगा दिया। बहुत सारी भागदौड़ और पैसे खर्च करने के बाद आखिरकार इस रिश्ते का कड़वाहट भरा अंत हुआ। इस सारी प्रक्रिया ने मुकेश को मानसिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर उलझा कर रख दिया। इस बात ने उसे और बड़ा धक्का दिया कि दिव्या किसी और के साथ रिश्ता जोड़ चुकी थी। इस बात को अब पूरे 5 साल बीत चुके हैं लेकिन मुकेश अब भी किसी रिश्ते में बंधने को तैयार नहीं हैं। वह हर युवती को शक की नजर से ही देखता है।

Relationship tips These are the tips to recover from the deception from the partner
ब्रेकअप से उबरने के तरीके - फोटो : pexels.com

केसेस कई सारे हैं और भौतिकतावादी यानी मटेरियलिस्टिक लाइफ के अधिक प्रभाव ने रिश्तों पर भी बुरा असर डाला है। बेवफाई के कई किस्से आपको अपने आस पास ही सुनने-देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में बुरा असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ता है जो इमोशनली किसी रिश्ते में जुड़ते हैं। उनके लिए पहले तो इस बात पर यकीन करना ही मुश्किल होता है कि जिससे उन्होंने प्रेम किया या जिस पर उन्होंने विश्वास किया। यह धक्का कई बार जीवन भर की पीड़ा बम जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These are the tips to recover from the deception from the partner
ब्रेकअप से उबरने के तरीके - फोटो : istock

इन पांच बातों पर रखिए ध्यान

* रियलिटी पर गौर कीजिए। इस बात को समझिए कि जो हो चुका है उससे आपको आगे बढ़ना है। इसके लिए सबसे पहला कदम है माफ कर देना और खुद पर तथा उन लोगों पर फोकस करना जो आपको प्रेम करते हैं। असली जिंदगी यही है कि यहां अच्छे बुरे दोनो तरह के लोग होते हैं और आपको इन्हीं दो रास्तों में से एक को चुनना है।

* खुद को तराशिये। ये वह समय है जब आपको सेल्फ एनालिसिस करना होगा। अपने करियर और अपनी हॉबीज पर फोकस कीजिए। उन लोगों के साथ जुड़िए जो आपकी केयर करते हैं जैसे आपकी फैमिली या फ्रेंड्स। इससे आपको आगे बढ़ने के लिए ताकत मिलेगी। 

विज्ञापन
Relationship tips These are the tips to recover from the deception from the partner
ब्रेकअप से उबरने के तरीके - फोटो : istock

* अपनी खुशी के लिए छोटे छोटे कदम उठाइए। कभी म्यूजिक सुनिए, मूवी देखिए, शॉपिंग कोजिए तथा कुछ नया सीखिए।

* किसी के लिए बुरा सोचने या कहने में समय खराब करने की बजाय अपने और अपनों के लिए अच्छा सोचिए। अपनी एनर्जी प्रोडक्टिव कामों में लगाइए। हो सके तो मेडिटेशन और योग जैसी विधाओं से जुड़िए।

* दुनिया में हर व्यक्ति खराब नहीं होता। इसी विश्वास पर दुनिया कायम है। यदि आप आगे किसी रिश्ते में बंधना चाहते हैं लेकिन पिछले डर की वजह से आगे कदम नहीं बढ़ा पा रहे तो मन से डर निकालिए। अपने आपको पूरी तरह सकारात्मक बनाइये, पिछली बार की गलतियों से सबक लेकर आगे कदम बढाइए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed