फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के रिश्ते में होगी मिठास और कम होगी दूरियां, बस ध्यान रखें इन चार बातों का

Tue, 28 Sep 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Sep 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Four tips to for a good relationship
couple - फोटो : istock

प्यार का रिश्ता बड़ा ही मीठा होता है, क्योंकि इसमें चारों तरफ प्यार ही नजर आता है। जब भी कोई प्यार के रिश्ते में बंधता है तो उसके लिए ये रिश्ता काफी मायने रखता है। बात अगर पार्टनर्स की करें तो दोनों पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस रिश्ते के शुरुआती दौर में चीजों को समझने में वक्त लगता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनके साथ समय बिताकर अपनी बातों को उनके सामने रखें, ताकि ये रिश्ता बेहतर तरीके से चल सके। लेकिन प्यार के रिश्ते में जितना प्यार भरा होता है, उतनी ही कई तरह की दिक्कतें भी इसी रिश्ते में आती है। जैसे लड़ाई-झगड़े और पार्टनर से अनबन होना। कई बार तो छोटे-छोटे झगड़े भी बड़ा रूप ले लेते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो चलिए आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी दूरियों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

Relationship tips Four tips to for a good relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समय देना जरूरी

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके प्यार के रिश्ते में दूरियां न आएं, तो आपको अपने पार्टनर को समय देना चाहिए। कई लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह  से कई बार बनते रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं। इसलिए आप चाहें कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन आपको कुछ समय अपने पार्टनर के साथ जरूर बिताना चाहिए।
Relationship tips Four tips to for a good relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उपहार देने से बनेगी बात

  • कहते हैं उपहार हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। अगर आपके पार्टनर और आपके बीच दूरियां बढ़ रही हैं, तो आप अपने पार्टनर को उपहार देना न भूलें। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं या उनके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते के बीच आई दूरियां मिटने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Four tips to for a good relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातें जरूर करें

  • आज के समय में दो लोग एक साथ होते हुए भी एक साथ नहीं होते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण होता है मोबाइल फोन। दरअसल, आजकल दोनों पार्टनर एक ही कमरे में होते तो जरूर हैं, लेकिन अपने-अपने मोबाइल फोन में वो व्यस्त होते हैं जिसके कारण प्यार के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। इसलिए आपको मोबाइल छोड़कर अपने पार्टनर से बातें करनी चाहिए।
विज्ञापन
Relationship tips Four tips to for a good relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घर से बाहर भी निकलें

  • आप पार्टनर को खुश करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपके प्यार के रिश्ते के बीच दूरियां न आएं, तो इसके लिए आपको अपने पार्टनर संग कभी-कभी बाहर कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहिए, आप अपने पार्टनर संग ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर की पसंद की जगह पर जाकर साथ में समय बिता सकते है। इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed