फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए-नए बंधे हैं प्यार के रिश्ते में, तो ये चार बातें रिश्ता मजबूत करने में कर सकती हैं मदद

Mon, 27 Sep 2021 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Sep 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Four tips to make a new relationship stronger
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में प्यार हो, उसे एक अच्छा जीवनसाथी मिले जो उसे समझे, उसका पार्टनर उसका ख्याल रखें, दोनों के बीच हमेशा प्यार रहे और वे अनबन जैसी चीजों से कोसों दूर रहे आदि। ऐसी सोच रखना गलत नहीं है, क्योंकि यही वो चीजें हैं जो आपके प्यार के रिश्ते को मजबूत करती हैं। जब एक लड़का-लड़की पहली बार प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उनको अपने रिश्ते से कई अच्छी उम्मीदें होती हैं, लेकिन जब ये उम्मीदें अगर टूटती हैं, तो उन्हें काफी दुख भी पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि अपने नए प्यार के रिश्ते की कद्र की जाए और उसे संभालकर रखा जाए। कई लोग अपने प्यार के रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार और समय देने वाले होते हैं, लेकिन कई लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे अपने पार्टनर के साथ अपने इस प्यार के रिश्ते को मजबूत करें। अगर आप भी इसी उलझन में हैं? तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपके काम आ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Four tips to make a new relationship stronger
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

पसंद-नापसंद जरूर जानें

  • आप जब किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो आपको अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे मे जरूर जानना चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लगेगा कि आप उनमें रूचि रख रहे हैं और इससे आपको आगे चलकर काफी मदद भी मिलेगी। इसिलए इस बात का ख्याल जरूर रखें।
Four tips to make a new relationship stronger
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

ज्यादा से ज्यादा समय साथ में बिताएं

  • आपको अपने पार्टनर को जानना चाहिए, उन्हें समझना चाहिए, उनको आपको समझने का मौका देना चाहिए आदि। इसके लिए जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा अपने पार्टनर से मुलाकात करें, उन्हें भरपूर समय दें, वीकेंड पर कहीं बाहर जाएं आदि। ऐसा करने से आपके प्यार के इस नए रिश्ते को मजबूती मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four tips to make a new relationship stronger
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सरप्राइज देना भी सही

  • हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उनके लिए कुछ खास करे, जिससे उनका दिल खुश हो जाए। जैसे- सरप्राइज देना। आप अपने पार्टनर के लिए ऐसा सरप्राइज प्लान कर सकते है, जिसे देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आए और आप दोनों के रिश्ते में प्यार और बढ़ता चला जाए। आप उन्हें उपहार भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Four tips to make a new relationship stronger
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें

  • आपको अपने पार्टनर की बातों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर वो आपके लिए ड्रेस चुन रहे हैं और आपसे कह रहे हैं कि आप ये पहनें, तो आपको वो पहन लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर का आप पर विश्वास बढ़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed