फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में अपनाएं इन चार अच्छी आदतों को, पार्टनर ही नहीं घर वाले भी करेंगे तारीफ

Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four good habits in lockdown life will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना काल होने की वजह से अब भी कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से घर पर रहने की वजह से लोगों में आलस भी भर गया है और कई लोग बोर भी हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों की आदतें बदल गई हैं और वो अपने इस अनमोल जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इस लॉकडाउन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं, जिसके बाद आपके पार्टनर के अलावा आपके घर वाले भी आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips Follow these four good habits in lockdown life will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सुबह जल्दी उठना

  • माना लॉकडाउन की वजह से हम घर पर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम सुबह देर से उठें। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए, ताकि हमारा दिन खराब न हो। आप सुबह जल्दी उठकर खुद के लिए, अपने पार्टनर के लिए और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। इसके लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए और फिर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। ऐसा करने से मन भी स्वस्थ रहता है।
Relationship tips Follow these four good habits in lockdown life will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्का व्यायाम या योग करें

  • आप सुबह जल्दी उठ गए हैं, तो इसके बाद आपको जल्दी उठकर अपने समय को बर्बाद नहीं करना है, बल्कि आपको कुछ हल्के व्यायाम (जो आप घर पर कर सकते हैं) करने चाहिए। वहीं, आप योग भी कर सकते हैं। योग करने से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आप रोजाना प्राणायाम कर सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four good habits in lockdown life will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर और घरवालों का आदर करें

  • आपको अपने पार्टनर का ख्याल रखना है, उनकी बातों को समझना है, उनका साथ देना है, उनको सम्मान देना है और अपने फैसलों में उनको जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने घरवालों का आदर करना चाहिए। आप अपने माता-पिता के पैर छूकर रोज उनसे आशीर्वाद ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four good habits in lockdown life will be better
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कुछ नया सीखें

  • लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं, जिसकी वजह से उनके पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। ऐसे में आप इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं और आप कुछ नया सीख सकते हैं। हम हमेशा से कुछ न कुछ नया सीखने की सोचते हैं, लेकिन समय की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, अब जब हमारे पास समय है तो हम कुछ नया सीख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed