कहते हैं प्यार के रिश्ते की डोर कच्चे ढगे से बंधी होती है, और हमारी जरा सी गलती इस डोर को तोड़ सकती है। इसलिए इस रिश्ते में जरूरी है कि हम एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखें। जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो शुरुआत के दिन काफी अच्छे होते हैं। पार्टनर संग समय बिताना, पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना, उनकी इच्छाओं को पूरा करना और अपने इस रिश्ते को लेकर कई तरह के सपने देखना आदि। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे ये बातें कहीं गुम सी हो जाती हैं। यही नहीं, कई लोगों के साथ तो ये दिक्कतें शुरुआत से ही होती हैं। इसलिए हमें समझना होगा कि कुछ गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से प्यार का रिश्ता टूट तक सकता है। ऐसे में हमें इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से अक्सर रिश्ते बिखर जाते हैं।
{"_id":"60f4fec8d37c1024c62ca809","slug":"relationship-tips-do-not-make-these-four-mistakes-in-love-relationship-can-break","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आप तो नहीं करते ये 4 गलतियां? टूट जाता है इनकी वजह से प्यार का रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कहीं आप तो नहीं करते ये 4 गलतियां? टूट जाता है इनकी वजह से प्यार का रिश्ता
Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर और परिवार वालों की इज्जत न करना
- कई लोग न तो अपने पार्टनर की इज्जत करते हैं और न ही उनके घर वालों की, जिसकी वजह से कई बार कपल के बीच झगड़े तक हो जाते हैं और ये झगड़े आगे चलकर रिश्ते बिखरने की वजह भी बन जाते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर और उनके घर वालों की इज्जत करनी चाहिए, तभी आपके पार्टनर भी आपकी इज्जत करेंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शक करना
- कई लोग शुरुआत से ही बड़े शक्की किस्म के होते हैं और यही लोग आगे चलकर अपने पार्टनर पर भी बेवजह शक करने लगते हैं। उनके मोबाइल फोन चेक करना, सोशल मीडिया पर नजर रखना, कहां से आ रहे हैं-कहां को जा रहे हैं, दोस्त कौन हैं आदि। आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
भरोसा न जताना
- कई लोग अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं जता पाते हैं। जरूरी है कि आप अपने पार्टनर पर भरोसा जताएं, उन्हें ऐसे मौके दें ताकि वे आपके भरोसे को कायम रखें। अपने पार्टनर से बातें करें, उन पर विश्वास जताएं। जब आप उन पर भरोसा करेंगे, तब आपका रिश्ता बेहतर चल पाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर को समय न देना
- सबसे ज्यादा दिक्कत ये देखी जाती है कि लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच अनबन तक हो जाती है। आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए, उनके साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं, कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, शॉपिंग पर जा सकते हैं और कहीं का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।