जब किसी कपल के घर में बच्चे का आगमन होता है, तो ये उनके जीवन का सबसे खुशहाल पल होता है। कपल माता-पिता बनता है, लेकिन इसके साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी राह दिखाने के लिए चीजों को प्यार से समझाते हैं, तो कई माता-पिता अपने बच्चों पर हर वक्त सिर्फ गुस्सा ही करते रहते हैं। यहां तक कि माता-पिता की इस डांट का बच्चों पर कुछ फर्क भी नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें इसकी आदत हो जाती है। इसलिए बच्चों को समझाने के लिए हमेशा प्यार का तरीका अपनाना चाहिए। लेकिन कई माता-पिता जाने-अनजाने बच्चों के सामने कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि इन बातों का बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हमें इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जो बच्चो को नहीं बोलनी चाहिए।
{"_id":"60f25bed8ebc3ec205121393","slug":"parenting-tips-these-four-things-said-by-parents-can-have-a-bad-effect-on-the-mind-of-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माता-पिता भूलकर भी न कहें ये 4 बातें, बच्चे के दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
माता-पिता भूलकर भी न कहें ये 4 बातें, बच्चे के दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर
Sat, 17 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घर छोड़कर चले जाओ तुम
- कई बार जब माता-पिता बच्चे को गुस्से में ये कह देते हैं कि तुम घर छोड़कर चले जाओ। हालांकि, हो सकता है कि माता-पिता के कहने का वो मतलब नहीं था, लेकिन बच्चे इन चीजों को बड़े ही अलग तरीके से लेते हैं। साथ ही ये बातें उनके मन में बैठ जाती है और आगे चलकर वे इस तरह के कदम उठा भी सकते हैं। इसलिए बच्चों को ऐसी बातें बोलने से बचना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पड़ोसियों के बच्चों से तुलना करना
- अमूमन ये देखा जाता है कि माता-पिता अपने बच्चे की तुलना पड़ोसियों या अपने रिश्तेदारों के बच्चों से करते हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा कि हर बच्चा एक-दूसरे से पूरी तरह अलग होता है, उसके काम करने का तरीका, चीजों को समझने का तरीका, पढ़ने का तरीका आदि सबकुछ अलग होता है। ऐसे में आप अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य बच्चे से करके उसके मन में गलत भावना पैदा करने का काम कर रहे हैं। बच्चा ऐसे में कोई गलत कदम भी उठा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
काफी स्लो हो तुम
- कई माता-पिता अपने बच्चे को ये ताना मारते हैं कि तुम काफी स्लो हो और तुम हर काम को बड़े धीरे-धीरे करके करते हो। लेकिन आपको समझना होगा कि एक व्यस्क और बच्चे की क्षमता और काम करने का तरीका पूरी तरह अलग होता है। इसलिए अपने बच्चे को ऐसा नहीं कहना चाहिए, हो सकता है कि ये बातें उसके मन में हमेशा के लिए बैठ जाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
काश तुम हमारे बच्चे न होते
- जब बच्चा कोई गलती करता है तो स्वाभाविक है कि माता-पिता गुस्सा करते हैं। लेकिन कई बार गुस्सा करते-करते माता-पिता ये बोल जाते हैं कि काश तुम हमारे बच्चे न होते या काश तुमने इस घर में जन्म न लिया होता आदि। आपने तो ये बात बोल दिया लेकिन जरा सोचिए कि बच्चे के मन पर ये बात क्या असर छोड़ेगी। इसलिए कभी भूलकर भी इस बात को बच्चे से न बोलें। उसकी गलती पर उसे अच्छे से समझाएं।