फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप तो नहीं करते ये 4 गलतियां? टूट जाता है इनकी वजह से प्यार का रिश्ता

Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes in love relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं प्यार के रिश्ते की डोर कच्चे ढगे से बंधी होती है, और हमारी जरा सी गलती इस डोर को तोड़ सकती है। इसलिए इस रिश्ते में जरूरी है कि हम एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखें। जब हम प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो शुरुआत के दिन काफी अच्छे होते हैं। पार्टनर संग समय बिताना, पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना, उनकी इच्छाओं को पूरा करना और अपने इस रिश्ते को लेकर कई तरह के सपने देखना आदि। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे ये बातें कहीं गुम सी हो जाती हैं। यही नहीं, कई लोगों के साथ तो ये दिक्कतें शुरुआत से ही होती हैं। इसलिए हमें समझना होगा कि कुछ गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से प्यार का रिश्ता टूट तक सकता है। ऐसे में हमें इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनकी वजह से अक्सर रिश्ते बिखर जाते हैं।

Relationship tips Do not make these four mistakes in love relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर और परिवार वालों की इज्जत न करना

  • कई लोग न तो अपने पार्टनर की इज्जत करते हैं और न ही उनके घर वालों की, जिसकी वजह से कई बार कपल के बीच झगड़े तक हो जाते हैं और ये झगड़े आगे चलकर रिश्ते बिखरने की वजह भी बन जाते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर और उनके घर वालों की इज्जत करनी चाहिए, तभी आपके पार्टनर भी आपकी इज्जत करेंगे।
Relationship tips Do not make these four mistakes in love relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करना

  • कई लोग शुरुआत से ही बड़े शक्की किस्म के होते हैं और यही लोग आगे चलकर अपने पार्टनर पर भी बेवजह शक करने लगते हैं। उनके मोबाइल फोन चेक करना, सोशल मीडिया पर नजर रखना, कहां से आ रहे हैं-कहां को जा रहे हैं, दोस्त कौन हैं आदि। आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes in love relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भरोसा न जताना

  • कई लोग अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं जता पाते हैं। जरूरी है कि आप अपने पार्टनर पर भरोसा जताएं, उन्हें ऐसे मौके दें ताकि वे आपके भरोसे को कायम रखें। अपने पार्टनर से बातें करें, उन पर विश्वास जताएं। जब आप उन पर भरोसा करेंगे, तब आपका रिश्ता बेहतर चल पाएगा।
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes in love relationship can break
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर को समय न देना

  • सबसे ज्यादा दिक्कत ये देखी जाती है कि लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच अनबन तक हो जाती है। आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए, उनके साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं, कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं, शॉपिंग पर जा सकते हैं और कहीं का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed