फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी भी हो सकता है पार्टनर का मूड खराब, उस वक्त भूलकर भी न करें ये चार गलतियां

Mon, 13 Sep 2021 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Sep 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes even if your partner mood is bad
पार्टनर का खराब मूड ठीक करने के चार तरीके - फोटो : istock

बात जब भी प्यार के रिश्ते की होती है, तो चारों तरफ खुशियां और प्यार ही होता है। ये रिश्ता एक गाड़ी की तरह होता है, जिसके पहियों को बराबर और एक साथ मिलकर चलना होता है। अगर गलती से भी कोई ज्यादा तेज या ज्यादा कम हुआ, तो इस रिश्ते को बिगड़ने में जरा भी वक्त नहीं लगता है। इसलिए हमें अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखना चाहिए, फिर चाहे आप रिलेशनशिप में हों या फिर शादी के पवित्र बंधन में बंधे हों। ये बातें दोनों प्यार के रिश्तों में लागू होती हैं। लेकिन कभी-कभी पार्टनर ऑफिस की बात को लेकर, अपने काम को लेकर या फिर घर की किसी बात को लेकर परेशान होते हैं और ऐसे में उनका मूड खराब हो जाता है। हर किसी को इस स्थिति के लिए हमेशा ही तैयार रहना चाहिए, क्योंकि आपके पार्टनर का कब मूड खराब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips Do not make these four mistakes even if your partner mood is bad
पार्टनर का खराब मूड ठीक करने के चार तरीके - फोटो : istock

बात पूछने की गलती न करें

  • कई लोग जब अपने पार्टनर का मूड खराब देखते हैं, तो वो चिंता में आ जाते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है और इस बात को पूछने की कोशिश वो अपने पार्टनर से करने लगते हैं। लेकिन आपको समझना चाहिए कि अभी उनका मूड सही नहीं है और ऐसे में अगर आप वो बात फिर से दोहराएंगे, तो इससे उनका मूड और भी ज्यादा खराब हो सकता है। यहां तक कि वो गुस्से में आपको कुछ बुरा-भला भी कह सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
Relationship tips Do not make these four mistakes even if your partner mood is bad
पार्टनर का खराब मूड ठीक करने के चार तरीके - फोटो : istock

खाना खाने के लिए जबरदस्ती न करें

  • माना आपको अपने पार्टनर की चिंता है। इसलिए आप उन्हे खाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि इस दौरान आपके पार्टनर को आपकी ये बात सही न लगें और वो आपसे झगड़ा कर बैठे। इसलिए उनका गुस्सा शांत होने का इंतजार आपको करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes even if your partner mood is bad
पार्टनर का खराब मूड ठीक करने के चार तरीके - फोटो : istock

किसी मुद्दे पर बात करने से खुद को रोकें

  • जब आपके पार्टनर का मूड ठीक नहीं है, तो ऐसे समय में आपको भूलकर भी उनसे किसी तरह के मुद्दे पर बात करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे गुस्से में कुछ गलत बोल दे, जिसका आपको बुरा लग जाए। इसलिए उनका मूड ठीक होने के बाद ही उनसे बात करें।
विज्ञापन
Relationship tips Do not make these four mistakes even if your partner mood is bad
पार्टनर का खराब मूड ठीक करने के चार तरीके - फोटो : istock

अकेला न छोड़ें

  • माना आपके पार्टनर आपसे फिलहाल बात नहीं करना चाहते हैं, वो खाना नहीं खाना चाहते हैं आदि। लेकिन आपको गलती से भी ऐसा स्थिति में उनको अकेला नहीं छोड़ना है। उनके कमरे के बाहर बैठे रहें, कमरे के दरवाजे को बंद न होने दें या अपने पास कमरे की चाबी जरूर रखें, उन पर नजर रखें कि वे क्या कर रहे हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed