पुरुषों की इन छोटी-छोटी आदतों से जल्दी खफा हो जाती हैं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष अक्सर महिलाओं को अपनी इच्छाओं के आधार पर कंट्रोल करते हैं। महिलाओं को कंट्रोल करने की आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। कई बार कंट्रोल करने की यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो जाती है। महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि उनपर पाबंदी लगाई जाए। अगर आप अपने गर्लफ्रेंड से बार-बार पूछते हैं कि वो कहां जा रही हो, किसके साथ जा रही हो तो फौरन इस आदत को छोड़ दें।
अगर आप अक्सर अपने फ्रेंड्स सर्कल में अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने नहीं देते तो इस आदत को फौरन छोड़ दें। महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई उनके खानपान और कपड़े पहने के तरीके पर सवाल उठाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ने की जगह खटास ही पैदा होगी।
महिलाओं को ईमानदार और वफादार पुरुष पसंद होते हैं। अगर उनको आपके भीतर ये गुण नहीं दिखेगा या फिर आप पहले तो उन्हें ईमानदारी दिखाएंगे और बाद में उनके भरोसे को तोड़ेंगे तो महिलाएं ऐसे साथी को कभी माफ नहीं कर पाती हैं।