फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2025: रमजान के पाक महीने में जन्मा है बच्चा तो रखें ये खूबसूरत नाम

Fri, 28 Feb 2025 05:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 05:56 PM IST
सार

रमजान में अगर बेटे या बेटी का जन्म हो रहा है तो उनके लिए यहां मुस्लिम बच्चों के नामों की लिस्ट दी जा रही है। सूची से अपने बेटे या लाडली बेटी के लिए सुंदर अर्थ वाले नाम रख सकते हैं।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Unique Muslim Baby Boy And Girl Names Born in Ramadan
रमजान में रखें बच्चे का नाम - फोटो : amar ujala

Ramadan 2025 Muslim Baby Names: रमजान का महीना आ गया है। इस्लाम धर्म में ये महीना सबसे पाक माना जाता है, जिसमें लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। पांच वक्त की नमाज और रोजे के साथ रमजान के महीने को मनाया जाता है। चांद देखकर शुरू होने वाला ये महीना ईद के चांद के दीदार पर खत्म होता है। पर्व की तरह मनाए जाने वाले इस महीने में अगर घर पर किलकिरी गूंज जाए तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। रमजान के महीने में बच्चे का जन्म होता है तो इसे अल्लाह का तोहफा माना जाता है। ऐसे में इस पाक अवसर पर जन्मे बच्चे के लिए नाम भी ऐसे ही होने चाहिए। 



रमजान में अगर बेटे या बेटी का जन्म हो रहा है तो उनके लिए यहां मुस्लिम बच्चों के नामों की लिस्ट दी जा रही है। सूची से अपने बेटे या लाडली बेटी के लिए सुंदर अर्थ वाले नाम रख सकते हैं।

Ramadan 2025 Unique Muslim Baby Boy And Girl Names Born in Ramadan
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

रमजान में बेटे के लिए नाम

अनस

रमजान में बेटे का जन्म हुआ है तो उसका नाम अनस रखा जा सकता है। अनस का मतलब है स्नेह और प्यार।

जैन

जैन नाम बेटे के लिए काफी प्यारा हो सकता है। इस नाम का अर्थ भी खास है। जैन का मतलब होता है सुंदर।

अरहम

अरहम नाम यूनिक और नया सा है। रहम दिल को अरहम कहा जाता है। बेटे के लिए अरहम नाम परफेक्ट रहेगा।

Ramadan 2025 Unique Muslim Baby Boy And Girl Names Born in Ramadan
बेटे के लिए नाम - फोटो : Adobe stock

रेयान

रमजान के पाक महीने में जन्मा बच्चा अल्लाह का दिया तोहफा होता है। उसके लिए रेयान नाम परफेक्ट है। रेयान का मतलब है अल्लाह का उपहार।

हरीम

मुस्लिम लड़के लिए हरीम नाम सुंदर हो सकता है। हरीम का मतलब होता है सम्मानित।

अयान

बेटे का नाम अयान रख सकते हैं। अयान को ईश्वर का उपहार माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 Unique Muslim Baby Boy And Girl Names Born in Ramadan
बेटी के लिए नाम - फोटो : Instagram

रमजान में जन्मी बेटी के लिए मुस्लिम नाम

सादिया

अगर रमजान के पाक महीने में लाडली की किलकारी घर में गूंजे तो उसका नाम सादिया रख सकते हैं। सादिया का मतलब है हंसमुख, खुश और लकी। 

सिदरा

बिटिया रानी का नाम सिदरा रखें। सितारे को सिदरा कहा जाता है। सिदरा नाम बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा।

विज्ञापन
Ramadan 2025 Unique Muslim Baby Boy And Girl Names Born in Ramadan
बेटी के लिए नाम - फोटो : Freepik

अमीराह

लाडली बिटिया के लिए अमीराह नाम रखें। अमीराह का मतलब है शाही। 

आबिदा

बेटी का नाम आबिदा रख सकते हैं। आबिदा नाम का मतलब है परस्तिश करने वाला। बेटी के लिए ये नाम बेहतरीन विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed