फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: राखी पर बहन को क्या दें? ये 10 इमोशनल गिफ्ट्स बना देंगे आपका रिश्ता और खास

Sat, 09 Aug 2025 07:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:27 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2025 :  इस बार कुछ ऐसा दें जो सिर्फ चीज़ न हो, एक एहसास हो। लेख में ऐसे 10 गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, जो सस्ती या महंगी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी हुई होंगी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas for Sister Top 10 Heartfelt gifts that reflect love and bond
Raksha bandhan - फोटो : adobe stock

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित पर्व है, जिसमें बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई उनकी सुरक्षा का वादा करते हैं। साथ ही बहन को राखी का तोहफा देते हैं। रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, ये एक ऐसा मौका है जब आप अपनी बहन को ये महसूस करवा सकते हैं कि वह आपके लिए कितनी खास है। बहन को तोहफे में कुछ ऐसा दें जो उनका दिल छू ले। तोहफा महंगा या सस्ता नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा हुआ होना चाहिए। इस रक्षाबंधन अपने एहसासों से जुड़ा तोहफा बहन को देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो यहां 10 गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं। 

Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas for Sister Top 10 Heartfelt gifts that reflect love and bond
खत - फोटो : Instagram

बहन के खास वीडियो मैसेज

बचपन की तस्वीरों और क्लिप्स जोड़कर एक भावुक वीडियो बनाएं, जिसे रक्षाबंधन पर बहन को दिखाएं। बचपन की यादे ताजा हो जाएंगी और आपका यह इमोशनल गिफ्ट उनका दिल जीत लेगा।

हाथ से लिखा पत्र

अक्सर भाई खुलकर बहन से अपना स्नेह, अपनी चिंता और उनके लिए अपने सपनों का बयां नहीं कर पाते हैं। अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करने के लिए एक हाथ से लिखा खत बहन को तोहफे में दें। ये खत कभी पुराना नहीं होगा और हमेशा उनके साथ आपका प्यार बनकर रहेगा।  

Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas for Sister Top 10 Heartfelt gifts that reflect love and bond
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram

यादों का पिटारा

एक मेमोरी बाॅक्स तैयार करें। इस बाॅक्स बहन से जुड़ी चीजें जैसे पुराने टिकट,  राखियां,  फोटोज आदि से सजा दें। बहन अपने पुराने खिलौने और सामान को देख एक बार फिर बचपन की यादों में चली जाएगी।  

फोटो फ्रेम

बहन की सोलो या आपके साथ उनकी एक प्यारी सी फोटो को सुंदर से फ्रेम में बदलकर उन्हें कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वह अपने कमरे, या दफ्तर में डेस्क पर सजा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas for Sister Top 10 Heartfelt gifts that reflect love and bond
स्किन केयर - फोटो : Adobe stock

हैंडमेड गिफ्ट 

खुद से बनाई गई चीजे सबसे ज्यादा यादगार होती हैं। बहन के लिए DIY Rakhi Card या खुद से बनाई कोई पेंटिंग तोहफे में दे सकते हैं। चाहें तो उनकी पसंद की किताब पर नोट्स के साथ, हर चैप्टर पर आपका मैसेज लिखें। 

सेल्फ केयर हैंपर

बहन को उनकी पसंद का स्किनकेयर, खुशबूदार मोमबत्तियां या मोटिवेशनल कार्ड्स दे सकते हैं जो उन्हें खुद की केयर करने के लिए प्रेरित करने वाले तोहफे हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas for Sister Top 10 Heartfelt gifts that reflect love and bond
हैंड बैग या पर्स - फोटो : instagram
काॅलेज बैग या पर्स

बहन काॅलेज गोइंग हो या दफ्तर जाती हो, उन्हें एक अच्छे से पर्स या बैग की जरूरत तो हमेशा ही रहती है। बहन की जरूरत के मुताबिक बैग या पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। 

एक वादा

फिजिकल तोहफों से ज्यादा जरूरी है भाई की बहन के लिए भावना। तोहफे में आप उन्हें एक वादा कर सकते हैं। कोई ऐसा वादा करें जो बहन के दिल को छू जाए। आप उनसे उनकी कोई एक विश पूछ सकते हैं और तोहफे में उनकी उस विश को पूरा करने का वादा करें। या फिर उनके साथ वक्त बिताने, महीने में एक बार आउटिंग पर जाने का भी वादा कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed