फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: राखी पर भाई-बहन दूर हैं तो क्या करें? ये 5 तरीके रक्षाबंधन को बना देंगे यादगार

Sat, 09 Aug 2025 07:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:25 AM IST
सार

Raksha Bandhan 2025: इस लेख में जानिए ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिससे आप दूर रहकर भी भाई-बहन के रिश्ते को उतनी ही गर्माहट और अपनापन दे सकते हैं और यादगार तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 How to Celebrate Rakhi When Brother and Sister Are Far Away
लॉन्ग डिस्टेंस रक्षाबंधन कैसे मनाएं - फोटो : Adobe

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के उस रिश्ते का पर्व है, जिसमें दूरियां भी जुड़ाव को कम नहीं कर सकतीं। इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। लेकिन क्या हो जब भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में हों? ऐसे में क्या सिर्फ एक फोन कॉल या टेक्स्ट ही काफी है? बिलकुल नहीं, थोड़ी सी कोशिश, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और बहुत सारा प्यार मिलकर इस रक्षाबंधन को दूरी के बावजूद दिल से करीब बना सकते हैं। इस लेख में जानिए ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिससे आप दूर रहकर भी भाई-बहन के रिश्ते को उतनी ही गर्माहट और अपनापन दे सकते हैं और यादगार तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं।

Raksha Bandhan 2025 How to Celebrate Rakhi When Brother and Sister Are Far Away
राखी भेजें - फोटो : Freepik

राखी भेजें

सबसे जरूरी है कि मीलों की दूरी का असर रक्षाबंधन के पारंपरिक रिवाज पर असर न डाले। रक्षाबंधन में बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। ऐसे में आप पोस्ट, कूरियर या आॅनलाइन शाॅपिंग साइट के माध्यम से भाई के लिए राखी भेजें। राखी के साथ एक छोटा सा इमोशनल खत या बचपन की कोई फोटो भेजें। बहन भाई के लिए रक्षासूत्र के साथ ही मिठाई या परफ्यूम जैसे गिफ्ट भी भेज सकती हैं, जिससे वह आपकी खुशबू महसूस कर सके।

Raksha Bandhan 2025 How to Celebrate Rakhi When Brother and Sister Are Far Away
वीडियो कॉल पर मनाएं रक्षाबंधन - फोटो : Adobe

वीडियो कॉल पर मनाएं रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन भले ही दूर हैं लेकिन एक दूसरे को देखना उनके लिए मुश्किल नहीं। आप रिमोट राखी रस्म को लाइव कर सकते हैं। इसके लिए वीडियो काॅल पर भाई-बहन रक्षाबंधन का पर्व मनाएं। भाई वीडियो कॉल पर कलाई आगे करे और बहन स्क्रीन पर राखी बांधने की रस्म निभाए। साथ में आरती, मिठाई खाना और तोहफा दिखाना भी जुड़ जाए तो पल यादगार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 How to Celebrate Rakhi When Brother and Sister Are Far Away
rakhi - फोटो : adobe stock

डिजिटल राखी या एनिमेटेड शुभकामना भेजें

अब AI और एनिमेशन के जमाने में अपनी आवाज और फोटो के साथ राखी वीडियो बना सकते हैं। इंस्टाग्राम रील या व्हाॅट्सअप स्टेटस से भाई-बहन एक दूसरे को खास फील कराएं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 How to Celebrate Rakhi When Brother and Sister Are Far Away
गिफ्ट कॉम्बो भेजें - फोटो : Instagram

गिफ्ट कॉम्बो भेजें

कई वेबसाइट्स हैं जो राखी के साथ मिठाई, गिफ्ट या कार्ड एक साथ डिलीवर करती हैं। साथ में शेड्यूल डिलीवरी रखें, ताकि सही दिन और सही समय पर भाई के पास आपका प्यार पहुंच सके। इसी तरह भाई भी बहन के लिए गिफ्ट भेज सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed