Propose Day 2025: आज प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन अपने प्रिय के सामने प्रस्ताव रखा जाता है। यह प्रस्ताव दोस्ती का हो सकता है या फिर प्यार का। पारंपरिक तौर पर इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं, उससे पूछते हैं, "Will You Be My Valentine". इसका अर्थ है कि आप मुझे पसंद हैं या क्या आप मेरे साथ बाहर चलेंगे/चलेंगी।
Propose Day 2025: कोरियन भाषा में कैसे कहते हैं I Love You, अलग-अलग तरह से करें प्यार का इजहार
आप दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में "I Love You" कह सकते हैं। प्यार की भाषा हर जगह अलग हो सकती है, लेकिन इसकी भावना हमेशा एक जैसी होती है। यहां दुनिया की कुछ प्रमुख भाषाओं में I Love You के अनुवाद दिए गए हैं।
भारतीय भाषाओं में कहें आई लव यू
- हिंदी में आई लव यू कहना चाहते हैं तो ये लाइन बोल सकते हैं। - मैं तुमसे प्यार करता हूं।/ करती हूं।
- संस्कृत में I Love You का अनुवाद है "अहं त्वां प्रेम्णा पश्यामि" (Aham tvam premna Pasyami)
- बंगाली में प्यार का इजहार करने के लिए कहें- आमी तोमाय भालोबाशी (Ami tomay bhalobasi)
- पंजाबी भाषा में मैं तैनू पैयार करदा हां (Maim tainu piara karada ham)
- गुजराती भाषा में इजहार करने के लिए कहें, हूं तने प्रेम करूं छुं (Hum tane Premm karum chum)
- मराठी में I Love You बोलने के लिए कह सकते हैं, मी तुझ्यावर प्रेम करतो (Mī tujyavar prem karto)
विदेशी भाषाओं में करें प्यार का इजहार
आप विदेश की अलग-अलग भाषाओं में भी इजहार ए मुहब्बत कर सकते हैं। इसमें जापानी, चीनी, कोरियाई भाषाएं शामिल हैं।
- जापानी भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए सिर्फ एक शब्द बोलना होता है। जापानी में आई लव यू को आइशितेइमासु (Aishiteimasu) कहते हैं।
- अपने प्रिय को चीन की भाषा में भी दिल की बात कह सकते हैं। इसके लिए आपको कहना होगा
- वो आई नी (Wo ai ni)
- इन दिनों भारत में कोरियाई ड्रामा, फिल्में, कोरियाई प्रोडक्ट्स आदि काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में साथी से कोरियाई भाषा में प्यार का इजहार करना मजेदार तरीका हो सकता है। कोरियाई भाषा में आई लव यू बोलने के लिए सारांग्हेयो (Saranghaeyo) कहते हैं।
विदेशी भाषाओं में आई लव यू कहें
- फ्रेंच में आई लव यू कहने के लिए Je t’aime (ज तेम) कहें।
- स्पैनिश में प्यार का इजहार करने के लिए कहते हैं, ते आमो (Te amo)
- जर्मन भाषा भी खूबसूरत है, जिसमें आई लव यू को Ich liebe dich (इश लीबे डिज़) कहा जाता है।
- इटली का भाषा फ्रेंच भाषा से मिलती जुलती है। इतालवी में प्रपोज करने के लिए Ti amo (ति आमो) कह सकते हैं।
- रूसी भाषा में अपने पार्टनर या क्रश से कहें Ya tebya lyublyu (या तिब्या ल्युब्ल्यू)
- ग्रीक भाषा में आई लव यू कहना बेहद सरल है। आप ग्रीक में प्यार का इजहार करने के लिए S' agapo (स’ अगापो) कह सकते हैं।