{"_id":"6911b559a15161e5de0637ec","slug":"pre-wedding-tips-for-daughter-mother-should-teach-before-marriage-preparation-guide-2025-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pre-Wedding Tips: बेटी की शादी में बचा है एक महीने का वक्त? मां जरूर बता दें ये पांच बातें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Pre-Wedding Tips: बेटी की शादी में बचा है एक महीने का वक्त? मां जरूर बता दें ये पांच बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:20 PM IST
सार
Pre-Wedding Tips For Daughter: दिसंबर-जनवरी में बहुत सी बेटियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आपकी बेटी की शादी में एक महीने का वक्त ही बचा है तो उसे पांच बातें सिखा दें ताकि वह किसी भी परिस्थिति में अपने जीवन को खूबसूरती से संभाल सके।
विज्ञापन
1 of 6
शादी से पहले बेटी को सिखाएं ये पांच बातें
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Pre Wedding Tips: शादी हर लड़की के जीवन का सबसे बड़ा पड़ाव होता है। यहां से उसके जीवन की एक नई शुरूआत होती है, जो कई बदलाव लेकर आती है। ये सिर्फ नई जगह या रिश्तों में ढलने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जिम्मेदारियां संभालने, परिपक्वता का दौर भी होता है।
हर माता-पिता के लिए बेटी की विदाई से पहले सबसे जरूरी यही होता है कि वे उसे ऐसे गुण सिखाएं जो बेटी को आने वाले जीवन में आत्मविश्वासी और सक्षम बनाएं ताकि वह एक अच्छी पत्नी, बहू और मां की भूमिका और जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो सके। इसलिए शादी से पहले बेटी को कुछ जरूरी बातें जरूर सिखा देनी चाहिए।
शादी का दौर शुरू हो गया है। दिसंबर-जनवरी में बहुत सी बेटियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आपकी बेटी की शादी में एक महीने का वक्त ही बचा है तो उसे पांच बातें सिखा दें ताकि वह किसी भी परिस्थिति में अपने जीवन को खूबसूरती से संभाल सके।
2 of 6
आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी
- फोटो : Adobe
आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी
बेटी को सिखाएं कि शादी के बाद हर काम अपनी ज़िम्मेदारी समझकर करे। चाहे घर संभालना हो या खुद की देखभाल करना हो, उसे सब करना आना चाहिए। उसे अपनी जरूरतों को खुद पूरा करना और समय का प्रबंधन करना आना चाहिए। आत्मनिर्भर महिला हर परिस्थिति में मजबूत रहती है।
3 of 6
cooking
- फोटो : Adobe stock
बेसिक कुकिंग स्किल्स
भले ही आज घरों में सब कुछ ऑनलाइन या हेल्पर की मदद से हो जाता है, लेकिन स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बनाना एक कला है। बेटी को सिखाएं कि घर के लिए भोजन सिर्फ पेट भरने का नहीं, बल्कि रिश्ते जोड़ने का जरिया होता है। दाल-चावल, रोटी-सब्जी या कोई पसंदीदा मिठाई, खुद बनाने का आत्मविश्वास बड़ा असर डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संवाद और सहनशीलता की कला
- फोटो : Adobe
संवाद और सहनशीलता की कला
वैवाहिक जीवन का आधार संवाद है। बेटी को समझाएं कि हर मतभेद का समाधान संवाद से होता है, तकरार से नहीं। अपनी बात रखते हुए दूसरों की राय को भी सुनना और सम्मान देना सीखना ज़रूरी है। जब बेटी ससुराल में दूसरों की बातों से सुनने और समझने योग्य होगी और खुद भी अपनी बातें सही तरीके से कहना जानती होगी, तभी रिश्तों को आसानी से संभाल पाएगी
विज्ञापन
5 of 6
आर्थिक समझ और बचत का हुनर
- फोटो : Pexel
आर्थिक समझ और बचत का हुनर
बेटी को सिखाएं कि आर्थिक आत्मनिर्भरता वैवाहिक जीवन का मजबूत स्तंभ है। छोटी-छोटी बचत, बजट बनाना और खर्च में संतुलन रखना एक महिला को समझदार बनाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।