फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे देर तक जागते हैं? इन 4 टिप्स से सुधारें उनकी सोने की आदत

Sun, 09 Nov 2025 12:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Nov 2025 12:32 PM IST
सार

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी आपके साथ देर रात तक जगता है, तो उसकी आदत अभी से सुधारें। कुछ टिप्स अपनाकर आप उनके सोने की आदत में सुधार ला सकते हैं। 

विज्ञापन
Child sleeping Late Expert Tips to Fix Sleep Schedule Parenting Tips in Hindi
बच्चे को है देर से सोने का आदत तो अभी से करें सुधार - फोटो : Adobe stock

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी अक्सर आपके साथ देर रात तक जागता है, तो ये उसकी सेहत और पढ़ाई दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चों की अच्छी नींद उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टीवी, मोबाइल या आदतों की वजह से बच्चे देर तक जागते रहते हैं। इसके चलते उनका ध्यान स्कूल और पढ़ाई पर कम हो सकता है और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।



ऐसे में बचपन से ही उनके लिए सही समय पर सोने की आदत डालना महत्वपूर्ण है। तो अगर आप भी अपने बच्चे की आदत को बदलना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने बच्चे की नींद की आदत में सुधार ला सकते हैं और उसे रात में समय पर सोने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कुछ प्रभावी उपाय जो बच्चों को जल्दी और अच्छी नींद लेने में मदद करेंगे।

Child sleeping Late Expert Tips to Fix Sleep Schedule Parenting Tips in Hindi
सोने से पहले बनाएं रूटीन - फोटो : Adobe stock
1. सोने से पहले बनाएं रूटीन 

बच्चों को नियमित सोने की आदत डालने के लिए सोने से पहले एक स्थिर रूटीन बनाना बेहद जरूरी है। इसमें हल्की किताबें पढ़ना, कहानी सुनना या कुछ मिनट आराम करना शामिल हो सकता है। रूटीन से बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से रिलैक्स होता है और उसके शरीर को संकेत मिलता है कि अब सोने का समय है।  

 
Child sleeping Late Expert Tips to Fix Sleep Schedule Parenting Tips in Hindi
आरामदायक वातावरण बनाएं - फोटो : Adobe stock
2. आरामदायक वातावरण बनाएं

बच्चे के कमरे का माहौल नींद के लिए आरामदायक होना चाहिए। कमरे का तापमान न ज्यादा ठंडा हो और न ज्यादा गर्म। रोशनी हल्की हो और शोर-शराबे से दूर हो। इसके साथ-साथ आरामदायक चादर, तकिया और कंबल भी मदद करते हैं। एक शांत और कंफर्टेबल वातावरण में बच्चा जल्दी सोता है और अच्छी गुणवत्ता की नींद ले पाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Child sleeping Late Expert Tips to Fix Sleep Schedule Parenting Tips in Hindi
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का समय कम करें - फोटो : Adobe stock
3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का समय कम करें

सोने से कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी, टैबलेट और गेमिंग जैसी डिवाइस बंद कर दें। स्क्रीन की नीली रोशनी मस्तिष्क में मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जो नींद लाने में मदद करता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सीमित करने से बच्चा जल्दी थकता है और प्राकृतिक तरीके से नींद में जाता है।

 
विज्ञापन
Child sleeping Late Expert Tips to Fix Sleep Schedule Parenting Tips in Hindi
दिनभर एक्टिव रखें - फोटो : Adobe stock
4. दिनभर एक्टिव रखें

दिन में बच्चों को पर्याप्त शारीरिक गतिविधि और खेल-कूद में व्यस्त रखें। इससे उनका शरीर थक जाता है और रात में नींद जल्दी आती है। बाहरी खेल, योग, दौड़-भाग या हल्की एक्सरसाइज बच्चों को ऊर्जा खर्च करने में मदद करती है। सक्रिय दिनचर्या से न सिर्फ नींद आती है बल्कि बच्चा मानसिक रूप से भी शांत रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed