फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pre Marriage Tips: शादी से एक महीने पहले दुल्हन को कर लेने चाहिए ये काम, हर कोई होगा इंप्रेस

Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
विज्ञापन
Pre Marriage Tips For Bride: Things Every Woman Should Do Before Getting Married
शादी से पहले हर लड़की करें ये काम - फोटो : Instagram

Pre Marriage Tips: शादी हर लड़की के जीवन का बहुत खास मौका होता है। कहते हैं कि शादी के बाद जीवन में बड़ा बदलाव आ जाता है। महिला शादी के बाद एक नए परिवार की सदस्य बन जाती है। अनजान लोगों से रिश्ता जुड़ने के बाद उसके लिए परिवार में शामिल होना और नए रिश्ते को मजबूत बनाना बड़ी चुनौती होती है।



ऐसे में शादी से पहले ही लड़कियों को कुछ काम कर लेने चाहिए, ताकि शादी के दौरान हर कोई उन से इंप्रेस हो जाएं। पति और ससुराल वालों से दुल्हन का अच्छा और मजबूत रिश्ता बन सके, इसके लिए शादी से एक महीने पहले कुछ कामों को जरूर करें। अगर आपकी शादी भी करीब है तो जल्द से जल्द यहां बताएं हुए कामों को निपटा लें ताकि हर कोई आपसे खुश हो जाए और ससुराल में खुले दिल से आपका स्वागत किया जाए।

Pre Marriage Tips For Bride: Things Every Woman Should Do Before Getting Married
शादी से पहले हर लड़की करें ये काम - फोटो : Istock

स्किन केयर

शादी से पहले सबसे जरूरी है एक दुल्हन के लिए अपने लुक्स पर काम करना। 'ब्यूटी इज द फर्स्ट इम्प्रेशन' यानी किसी भी व्यक्ति में सबसे पहले सामने वाले लोग उनके लुक को ही देखते हैं। शादी के मौके पर बहुत सारे रिश्तेदार, मेहमान शामिल होते हैं। ऐसे में सुंदर दिखना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि ससुरालवालों के सामने आप एक अच्छी छाप छोड़ सकें। शादी होने वाली है तो त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर दें। कुछ घरेलू स्किन केयर टिप्स भी अपना सकते हैं।

Pre Marriage Tips For Bride: Things Every Woman Should Do Before Getting Married
शादी से पहले हर लड़की करें ये काम - फोटो : istock

शादी की खरीदारी

शादी समारोह एक बड़ा कार्यक्रम होता है, जिसमें हर किसी की नजर दुल्हन पर होती है। शादी में काम भी बहुत सारे होते हैं, इसलिए दुल्हन को अपने सारे काम शादी से एक महीने पहले ही निपटा लेने चाहिए। शादी के जोड़े से लेकर अन्य सभी जरूरी सामान की खरीदारी पहले से कर लें ताकि तारीख नजदीक आते ही हड़बड़ाहट में कोई गलती न हो जाए और आपका खास दिन खराब हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pre Marriage Tips For Bride: Things Every Woman Should Do Before Getting Married
शादी से पहले हर लड़की करें ये काम - फोटो : फाइल फोटो

अधूरे काम पूरे करना

अगर आप नौकरी करती हैं या आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं तो शादी से पहले उन्हें पूरा कर लें। अधूरे कामों को निपटा लें ताकि शादी के वक्त दुल्हन फ्री होकर रस्मों को ठीक से निभा सकें। ऐसा न हो कि शादी के समय आपके ऊपर काम का बोझ आ जाए या शादी के तुरंत बाद आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुट जाएं। इससे आप न तो अपनी शादी को एन्जॉय कर पाएंगी और ससुराल वालों को वक्त न देने पर वह भी नाखुश हो सकते हैं।

विज्ञापन
Pre Marriage Tips For Bride: Things Every Woman Should Do Before Getting Married
शादी से पहले हर लड़की करें ये काम - फोटो : istock

ससुराल वालों को जानना

हर दुल्हन को शादी से पहले अपने ससुराल वालों के बारे में कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए। जैसे परिवार में कौन-कौन है? घर के बच्चों के क्या नाम हैं? ऐसी ही कुछ अन्य बातें। ताकि शादी के बाद अनजाने में आपसे कोई गलती न हो जाए और ससुराल वालों के सामने आप का इंप्रेशन खराब हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed