फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चा पलटकर करे सवाल तो खुद में लाएं ये बदलाव, संस्कार देना हो जाएगा आसान

Sun, 16 Apr 2023 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips to Discipline Your Child for Future News in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

Parenting Tips: बच्चों की पहली शिक्षा घर से ही शुरू होती है। जो बच्चा घर पर देखता है वही सीखता है। माता-पिता बच्चे को अनुशासित रखने के लिए उसे संस्कार देते हैं और अच्छी बातें सिखाने की प्रयास करते हैं। हालांकि बच्चे सुनने से ज्यादा देखकर चीजों को अधिक सीखते हैं। माता पिता अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और जीवन मूल्य सिखाना चाहते हैं लेकिन कई बार आपकी सिखाई बातों पर बच्चा पलटकर सवाल कर बैठता है कि क्या आप खुद उन मूल्यों को अपनाते हैं? या जो बातें आप बच्चे को सिखा रहे हैं, क्या आप खुद ऐसा करते हैं? बच्चों के पलटकर सवाल पूछने पर कुछ अभिभावक नाराज हो सकते हैं तो कुछ उनके सवालों पर चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन बच्चा अपने सवाल का जवाब न मिलने पर संतुष्ट नहीं होते और आसानी से आपके सिखाए जीवन मूल्यों को नहीं अपनाते। अभिभावकों को बच्चों के सवालों का सम्मान करना चाहिए और अच्छे श्रोता की तरह उनकी बातों को सुनना व समझना चाहिए। इससे घर का वातावरण सकारात्मक होता है और बच्चा संस्कारी बनता है। आइए जानते हैं कि माता पिता को बच्चे को अच्छे संस्कार देने के लिए अपने जीवन में क्या बदलाव लाने की जरूरत है।

Parenting Tips to Discipline Your Child for Future News in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : parenting tips

फोन का इस्तेमाल कम करें

अगर माता पिता खुद दिनभर फोन पर लगी रहती हैं या गाॅसिप व चैटिंग करते रहते हैं तो बच्चा भी आपको देखकर यही सीखता है। ऐसे में जब आप बच्चे को मोबाइल का उपयोग करने से मना करते हैं या पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते हैं तो वह पलटकर आपसे सवाल कर सकता है कि आप भी तो फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए बच्चे को खेल-कूद में लगाएं। उनके साथ टहलने जाएं और उनके साथ कुछ एक्टिविटी में शामिल होने के लिए वक्त निकालें।

Parenting Tips to Discipline Your Child for Future News in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : istock

बच्चे के दोस्त बनें

बच्चे घर से बाहर निकलते हैं तो उनके नए दोस्त बनते हैं। वह बाहर से बहुत सारी बातें सीखते हैं, जो अच्छी या खराब दोनों तरह की हो सकती हैं। बच्चा बड़ा होने लगता है तो माता पिता से बातें छुपाने लगता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बच्चा आपसे कोई भी बात न छिपाए तो उसके साथ दोस्त की तरह पेश आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips to Discipline Your Child for Future News in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

खुद भी सीखें

बच्चे को किसी किताब को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए खुद भी किताब पढ़ें। जब आप खुद अपने हाथों में गैजेट्स के बदले किताब लेंगे तो बच्चा भी वैसा ही करेगा। आप बच्चे को वह काम करके दिखाएं जो आप उसे सिखाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Parenting Tips to Discipline Your Child for Future News in Hindi
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Istock

सम्मान करें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा विनम्र बनें और दूसरों का सम्मान करना सीखे तो पहले आप बच्चे को सम्मान देना शुरू करें। उनसे स्नेह और विनम्रता से बात करें। बच्चा आपको देखकर खुद भी इस आदत को जीवन में शामिल करता है और सम्मान करना सीखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed