फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Tips: जनवरी-फरवरी में है बेटी की शादी तो कर लें ये काम, ससुराल में नहीं आएगी दिक्कत

Mon, 23 Dec 2024 12:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

शादी के दौरान की गई थोड़ी सी प्लानिंग और सावधानी भविष्य में बेटी के ससुराल में समायोजन को आसान बना सकती है। अगर आपकी बेटी की शादी जनवरी-फरवरी में है, तो इन बातों का ध्यान रखें। 
 

विज्ञापन
Parenting Tips Things to Know Bride Month Before Wedding Key Points to Follow
बेटी की शादी से पहले रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : adobe stock

Wedding Tips:  बेटी की शादी हर अभिभावक के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। बेटी के जन्म के बाद से ही माता पिता उसकी शादी के सपने सजाने लगते हैं। एक ओर तो बेटी की शादी की तैयारियों की चिंता तो दूसरी ओर ससुराल में उसकी खुशहाली की फ्रिक के साथ माता-पिता बेटी की विदाई करते हैं।



हालांकि शादी में छोटी सी गलती या लापरवाही से ससुराल में बेटी को समस्या हो सकती है। ऐसे में माता-पिता को बेटी की शादी से पहले कुछ बातों को पहले से ही परख लेना चाहिए। शादी के बाद बेटी को ससुराल में घुल-मिल कर रहने की सीख देने के साथ शादी की तैयारियों की प्लानिंग पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

शादी के दौरान की गई थोड़ी सी प्लानिंग और सावधानी भविष्य में बेटी के ससुराल में समायोजन को आसान बना सकती है। अगर आपकी बेटी की शादी जनवरी-फरवरी में है, तो इन बातों का ध्यान रखें। 
 

Parenting Tips Things to Know Bride Month Before Wedding Key Points to Follow
बेटी को आत्मनिर्भर बनाएं - फोटो : Istock

बेटी को आत्मनिर्भर बनाएं

बेटी को जरूरी घरेलू कामकाज सिखाएं। उन्हें रसोई में हाथ बंटाना और घर के छोटे-मोटे काम जरूर सिखा दें ताकि ससुराल में समस्या न आए। घरेलू कामकाज के साथ-साथ बेटी को फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिखाएं। उसे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें ताकि वह किसी भी परिस्थिति में खुद को संभाल सके। उन्हें बताएं कि घर खर्च कैसे होता है। बिजली के बिल से लेकर घर के लिए राशन की लिस्ट बनाने तक की सीख उन्हें दें ताकि वह समझ सकें कि परिवार संभालने के लिए वित्तीय प्रबंधन कैसे किया जा सकता है।

Parenting Tips Things to Know Bride Month Before Wedding Key Points to Follow
रिश्तों की समझ दें - फोटो : Adobe

रिश्तों की समझ दें

बेटी को ससुराल के रिश्तों की अहमियत और सम्मान करना सिखाएं। उसे यह समझाएं कि हर परिवार का एक अलग वातावरण होता है और उसे उस माहौल के अनुसार खुद को ढालना होगा। ससुराल में लोगों की जीवनशैली कैसी हो सकती हैं और उसके अनुरूप बेटी को ढलने के लिए पहले से मानसिक तौर पर तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Things to Know Bride Month Before Wedding Key Points to Follow
जरूरी कागजात करवाएं अपडेट - फोटो : Adobe

जरूरी कागजात करवाएं अपडेट

बेटी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज अपडेट करवा लें। विवाह के बाद नाम और पते में बदलाव की प्रक्रिया भी पहले से समझा दें ताकि शादी के बाद बेटी के लिए ये काम आसान हो सकें। शादी के बाद बेटी के घर का पता बदल जाता है। पहले से ही उसे इस बारे में जानकारी दें ताकि शादी के बाद वह अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सके। उसे ये पता हो कि अपडेट करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी।

विज्ञापन
Parenting Tips Things to Know Bride Month Before Wedding Key Points to Follow
ससुराल के रीति रिवाज सिखाएं - फोटो : istock

नए परिवार के रीति-रिवाज समझाएं

बेटी को ससुराल के रीति-रिवाज और परंपराओं के बारे में उसे पहले से अवगत कराएं। इससे वह ससुराल में जल्दी घुल-मिल सकेगी। बेटी को सिखा दें कि ससुराल पहुंचते ही क्या-क्या रीति रिवाज उसे अपनाने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed