फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बेटा-बहू के झगड़े में कैसे न टूटे घर की शांति? माता-पिता जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स

Sun, 06 Jul 2025 10:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 06 Jul 2025 10:55 AM IST
सार

Parenting Tips: लड़ाई-झगड़े तो हर घर में होते हैं। ऐसे समय में घर के बड़ों को समझदारी से काम लेना चाहिए। यहां हम उनके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Parenting Tips Son And Daughter-In-Law Fighting Know What Parents Should Do For Peace At Home
बेटा-बहू को लड़ता देख माता-पिता को क्या करना चाहिए - फोटो : Adobe stock

Parenting Tips: वो कहावत है न कि जहां चार बर्तन होते हैं, वो खटकते ही हैं। ऐसे ही जिस घर में चार लोग रहते हैं, वहां लड़ाई-झगड़ा होना भी बेहद आम बात है। खासतौर पर शादीशुदा कपल्स के बीच तो लड़ाई-बहस होना बेहद आम बात है। इस दौरान परिवार के बड़े-बुजुर्ग अक्सर हस्तक्षेप करने का सोचते हैं। पर, ऐसा नहीं करना चाहिए। खासतौर पर जब लड़ाई आपके बेटे-बहू में हो रही हो तो।



ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि जब आप अपने बेटे-बहू के झगड़े के बीच में बोलते हैं तो इससे उनका झगड़ा काफी बढ़ सकता है। ऐसे में जब आपके बेटे-बहू झगड़ रहे हैं तो आपको समझदारी से काम लेना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स आपको बताने जा रहे हैं, जिनको आप उस वक्त फॉलो कर सकते हैं, जब आपके घर में बेटे बहू झगड़ रहे हैं।

Parenting Tips Son And Daughter-In-Law Fighting Know What Parents Should Do For Peace At Home
हस्तक्षेप करने से बचें - फोटो : Adobe stock
 हस्तक्षेप करने से बचें

जब तक झगड़ा गंभीर न हो, तब तक अपने बेटे-बहू के झगड़े में हस्तक्षेप करने से बचें। अगर आप बीच में बोलेंगे तो हो सकता है कि ये बात आपके बच्चों को अच्छा न लगे। उन्हें अपना झगड़ा खुद से ही सुलझाने दें। क्योंकि झगड़ा क्यों हो रहा है, इस बारे में सिर्फ उन्हें पता होता है। इसीलिए उन्हें अपना झगड़ा खुद ही सुलझाने दें। 

 
Parenting Tips Son And Daughter-In-Law Fighting Know What Parents Should Do For Peace At Home
पक्षपाती वाक्य तो कतई न बोलें - फोटो : Adobe stock
पक्षपाती वाक्य तो कतई न बोलें

कभी भी "तुमने मेरी बहू से ऐसा क्यों कहा?" या "हमारे बेटे की गलती नहीं है" जैसे पक्षपाती वाक्य न बोलें। ऐसा बोलना आपके बच्चों के बीच के झगड़े को भी बढ़ा सकता सकता है। यदि आप ऐसा बोलेंगे तो इससे आपके प्रति भी आपके बेटे या बहू के मन में गलत भावना पैदा हो सकती है। इसलिए कभी भी एक व्यक्ति का पक्ष लेकर झगड़े के बीच में न बोलें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Son And Daughter-In-Law Fighting Know What Parents Should Do For Peace At Home
समझदार मार्गदर्शक बनें - फोटो : Freepik
समझदार मार्गदर्शक बनें 

झगड़े के बाद किसी एक पर हावी तो कतई न हों। इसकी बजाय दोनों को शांत दिमाग से बैठाकर न्यायप्रिय दृष्टिकोण से बात करें। उन्हें इस बात का एहसास दिलाएं कि आप किसी का पक्ष नहीं ले रहे, बल्कि पूरे परिवार की भलाई चाहते हैं। पूरी बात को सुनें और फिर उन्हें मार्गदर्शन दें। 

 
विज्ञापन
Parenting Tips Son And Daughter-In-Law Fighting Know What Parents Should Do For Peace At Home
संवाद को बढ़ावा दें - फोटो : Adobe stock
संवाद को बढ़ावा दें

लड़ाई-झगड़े के बीच में ही तुरंत अपने बेटे-बहू को समझाने न लग जाएं। हमेशा झगड़े के बाद बहू और बेटे दोनों से अलग-अलग बात करें और दोनों की बातों को शांतिपूर्वक सुनें। जैसे कभी-कभी बहू को लगता है कि उसे सिर्फ बाहरी सदस्य समझा जाता है, ऐसे में उन्हें समझाएं। इसी तरह बेटे से भी समझदारी से ही बात करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed