फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: अभिभावक भूल से भी बच्चे के सामने न करें ये बातें

Wed, 20 Mar 2024 08:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Never say These 5 phrases to your kids Upbringing Negative Effects in Hindi
Parenting Tips - फोटो : istock

बार-बार मजाक में टोकने, तंज कसने या फिर गलत उपमा देकर बात करने से बच्चों पर गहरा असर पड़ता है। कई बच्चे डरे-सहमे रहने लगते हैं। बच्चे माता-पिता से ही जीवन के फलसफे सीख कर बड़े होते हैं। बाहरी दुनिया में कदम रखने से पहले वे घर पर ही पहली शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें अभिभावकों से ही कुछ गलत सीख मिलती है तो वह जिंदगी भर के लिए उनके दिमाग में बैठ जाती है। कई माता-पिता बच्चों से कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जिनसे वे दुनिया को लेकर भी ऐसी ही धारणा या नजरिया बना लेते हैं। बच्चों के चाल-चलन, रहन-सहन और खान-पान को लेकर कई बार अभिभावक मजाक में टोक देते हैं और ये बातें भी बच्चे के व्यवहार में शरीक हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि माता-पिता अनजाने में भी गलतियों से बचें, क्योंकि इसका बच्चों पर गहरा असर होता है।

Parenting Tips Never say These 5 phrases to your kids Upbringing Negative Effects in Hindi
Parenting Tips - फोटो : pixabay

लड़कियों की तरह रोता है

अक्सर हमने सुना है कि मां, बेटे के रोने पर उससे कहती   है कि क्यों तुम लड़कियों की तरह रो रहे हो? ऐसे में बच्चा यही सोचेगा कि लड़कियों का   ही स्वभाव है रोना, लड़कों को इसका अधिकार नहीं है। हम ऐसी बातें करके बच्चों के अंदर गलत सोच डालते हैं। ऐसा बोलने से बचना चाहिए।

Parenting Tips Never say These 5 phrases to your kids Upbringing Negative Effects in Hindi
parenting - फोटो : istock

चाय पीने से रंग काला हो जाएगा

हम हमेशा सुनते हैं कि मां, बच्चों को चाय पीने से रोकती है। खासकर लड़कियों के रंग को लेकर ऐसा कहा जाता है कि चाय पीने से रंग काला हो जाएगा और दूध पीने से गोरा। हम बच्चियों से दूध या चाय के सेहतमंद फायदे न बताकर उनके दिमाग में रंगभेद की एक अवधारणा डाल देते हैं, जो उनके साथ ही बड़ी होती जाती है। चाय पीने-न पीने से गोरे-काले होने का कोई प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Never say These 5 phrases to your kids Upbringing Negative Effects in Hindi
बच्चे को बनाएं जिम्मेदार - फोटो : Istock

कान मिर्च जैसे लाल हो गए

यह बात भी आपने कई माता-पिता के मुंह से सुनी होगी। जब बच्चे को गुस्सा आता है तो मां कहती है कि तेरे कान मिर्ची जैसे लाल हो गए हैं। मतलब, आप गुस्से को मिर्च की उपमा दे रही हैं। सुनने में साहित्यिक लग सकता है, लेकिन बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
Parenting Tips Never say These 5 phrases to your kids Upbringing Negative Effects in Hindi
बच्चे को बनाएं जिम्मेदार - फोटो : Istock

बॉडी इमेज पर कमेंट

अभिभावक लगातार बच्चे की खाने-पीने की आदतों को लेकर टोकते हैं और उनके शरीर की बनावट पर कमेंट करते हैं। आपकी इस आदत से बच्चा अपने लुक को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकता है। वह हमेशा डरा-सहमा रहने लगेगा। इसलिए बच्चे कैसे भी हों, उनकी बॉडी इमेज पर कभी कोई कमेंट न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed