फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: गुस्सा और इगो से रिश्ते में खत्म हो रहा है प्यार, तो कपल अपनाएं ये तरीके

Sun, 17 Mar 2024 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 17 Mar 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Manage Anger And Reduce Ego To Save Relationship in hindi
angry couple - फोटो : istock

Relationship Tips: रिश्ते में गुस्सा और अहंकार आ जाता है तो संबंध बिगड़ने लगते हैं। अहंकार के कारण रिश्ते में बार-बार तकरार होने लगती है और गुस्सा व ईगो उनके बीच की लड़ाई को कम नहीं होने देता है। ऐसे में रिश्ते में दूरी आना स्वाभाविक है। लोग अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं लेकिन अगर ईगो और गुस्से के कारण लड़ाई अक्सर होने लगे तो प्यार भी कम होने लगता है। आए दिन के झगड़े उन्हें एक दूसरे से दूर करने लगते हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। आइए जानते हैं अगर रिश्ते में अहंकार और ईगो आ जाए तो कैसे प्यार को बरकरार रखा जाए और रिश्ते को सुधारा जाए।

Relationship Tips To Manage Anger And Reduce Ego To Save Relationship in hindi
couple - फोटो : istock

बातों को दिल से न लगाएं

अगर रिश्ते में प्यार और अहसास को बनाए रखना चाहते हैं तो पार्टनर की गुस्से या ईगो में कही गई बात को दिल से न लगाएं। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से नाराजगी बढ़ती जाती है और रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। गुस्सा और ईगो में कही गई बातों को इग्नोर करें।

Relationship Tips To Manage Anger And Reduce Ego To Save Relationship in hindi
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : Istock

ईर्ष्या महसूस करने से बचें

जब पार्टनर दोस्तों के साथ बाहर जाए तो गलत तरह के विचार न आने दें। ईर्ष्या या जलन की भावना से रिश्ता आसानी से बर्बाद हो सकता है। अहंकार की एक बड़ी वजह जलन भी हो सकती है। इसलिए रिश्ते में ईर्ष्या और जलन को न आने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Manage Anger And Reduce Ego To Save Relationship in hindi
couple - फोटो : istock

बातचीत करें

कपल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाए तो बातचीत बंद न करें। जब दो लोगों के बीच संवाद नहीं होता तो उनके बीच दूरी बढ़ने लगती है। ज्यादातर कपल गुस्से और ईगो में अपने साथी से बातचीत करना बंद करते हैं। यह उनके बीच दूरियों की सबसे बड़ी वजह बन जाती है। संवाद के जरिए परेशानियों को दूर करें।

विज्ञापन
Relationship Tips To Manage Anger And Reduce Ego To Save Relationship in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खुद पर ध्यान दें

जिससे आप प्यार करते हैं, उसपर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। ऐसे में आपकी अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं। आप उम्मीद करते हैं कि जितना आप उनके लिए करते हैं, वह भी उतना ही वक्त आपको दें और आपके साथ रहें। लेकिन जब वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरते तो नाराजगी आ जाती है। इस पर गुस्सा और ईगो बात और बिगाड़ देता है। बेहतर होगा कि खुद से प्यार करना और खुद पर ध्यान देना भी सीखें। जब आप खुद पर ध्यान देंगे तो पार्टनर का ध्यान भी आप पर जाएगा। यहां खुद पर ध्यान देना का एक अर्थ यह भी है कि पार्टनर के गुस्से और ईगो पर नाराजगी जताना एक बात है लेकिन खुद आप गुस्से और ईगो में रिश्ते खराब तो नहीं कर रहे, इस पर भी ध्यान दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed