फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चा हो गया है बहुत जिद्दी, तो अनुशासित करने के लिए अभिभावक अपनाएं ये तरीके

Sat, 23 Apr 2022 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Apr 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips: Know These Tips to Control Naughty Child Discipline News in Hindi
जिद्दी बच्चे को बनाएं अनुशासित - फोटो : Istock

माता पिता अपने बच्चे को अच्छे संस्कार देना चाहते हैं। उन्हें अच्छी परवरिश के साथ ही बच्चों की हर ख्वाहिश को भी पूरा करना चाहते हैं। लेकिन अभिभावकों के अधिक लाड प्यार के कारण बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। लॉकडाउन के बाद से तो बच्चों के स्वभाव में अधिक जिद्दीपन आ गया है। कोरोना काल के बाद अधिकतर अभिभावकों के मुंह से सुनने को मिल जाता है कि उनका बच्चा बिल्कुल बात नहीं सुनता। जिद करने लगा है और अधिक शैतान हो गया है। बच्चों का जिद्दी होना स्वाभाविक और आम बात है लेकिन अगर आपका बच्चा बहुत अधिक जिद करने लगे तो उसे समय पर अनुशासित करना जरूरी है। वरना बच्चे की जिद उनके भविष्य के लिए नुकसानदायक भी बन सकती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी अधिक जिद्दी है और किसी की बात नहीं सुनता तो उसे सुधारने का समय आ गया है। कुछ आसान तरीकों से बच्चे को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं ताकि वह अनुशासित रहे और बेवजह की जिद न करे।

Parenting Tips: Know These Tips to Control Naughty Child Discipline News in Hindi
जिद्दी बच्चे को बनाएं अनुशासित - फोटो : Pixabay

बच्चे के मन की बात समझें

अक्सर बच्चे अभिभावकों या किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए हर छोटी बात पर जिद करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह से आप उनपर ध्यान देंगे। वह अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाते, तो जिद के जरिए अपनी बात मनवाने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप बच्चे के स्वभाव को देखकर उनके मन को समझने की कोशिश करें। उन्हें क्या चाहिए, यह उनके कहने से पहले समझने का प्रयास करें।

Parenting Tips: Know These Tips to Control Naughty Child Discipline News in Hindi
जिद्दी बच्चे को बनाएं अनुशासित - फोटो : Istock

बच्चे को समझाएं सही-गलत का फर्क

अक्सर बच्चे की बात को लेकर जिद करते हैं तो अभिभावक उन्हें डांटकर चुप करा देते हैं लेकिन उनकी जिद न पूरी करने की वजह नहीं बताते। इससे बच्चा असंतुष्ट रहता है और किसी न किसी बात पर जिद करता रहता है। ऐसे में उन्हें सही और गलत का फर्क बताएं। उन्हें प्यार से समझाएं कि उनकी जिद गलत क्यों है। ताकि वह उस चीज को लेकर दोबारा जिद न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips: Know These Tips to Control Naughty Child Discipline News in Hindi
जिद्दी बच्चे को बनाएं अनुशासित - फोटो : istock

न करें गुस्सा

अभिभावक अक्सर बच्चे की गलती पर गुस्सा हो जाते हैं और उन्हें बात बात पर डांटते भी हैं। बच्चे का स्वभाव भी इस कारण गुस्सैल या चिड़चिड़ा हो जाता है। इसी स्वभाव के कारण उनकी मांग पूरी न होने पर वह जिद करने लगते हैं। इसलिए उनपर हर बात पर गुस्सा न हों। पहले बच्चे को बोलने का मौका दें। उनकी  बात को ध्यान से समझें और उसी के मुताबिक उन्हें शांति से जवाब दें। डांट से समझाने की बजाय प्यार से समझाई गई बात बच्चा आसानी से समझ जाता है।

विज्ञापन
Parenting Tips: Know These Tips to Control Naughty Child Discipline News in Hindi
जिद्दी बच्चे को बनाएं अनुशासित - फोटो : istock

बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाएं

अभिभावक के व्यस्त होने पर अक्सर वह बच्चे की कई बातें अनसुना कर देते हैं। इस कारण भी बच्चा अपनी बातें मनवाने के लिए अभिभावक के सामने जिद करने लगता है। उसे लगता है कि बार बार कहने से ही अभिभावक उसकी बात सुनेंगे वरना अनसुना करके भूल जाएंगे। ऐसे में बच्चे को समझाएं कि आप उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं और उसे गंभीरता से भी लेते हैं। इसलिए बच्चे को अपनी बात उन तक पहुंचाने के लिए कई बार एक ही बात दोहराने या जिद करने की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed