फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के कमरे में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें इनके बारे में सबकुछ

Tue, 20 Apr 2021 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Apr 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
parenting tips for children Do not forget these things even in the childrens room
children room - फोटो : istock

हमारे घर पर बड़े लोगों के अलावा छोटे बच्चे भी होते हैं, जिनका हमें हमेशा ध्यान रखना पड़ता है। यही नहीं, कई चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हमें बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कई बार बच्चों को नुकसान पहुंच जाता है, तो कई बार सामान खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप बच्चों के कमरे में कोई भी सामान रख रहे हैं, तो पहले सोच लें कि क्या ये वहां रखना सही रहेगा। अगर आप इसको लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए।

parenting tips for children Do not forget these things even in the childrens room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दवाईयां

  • कई बार हम जाने-अनजाने बच्चों के कमरे में दवाईयां रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बच्चों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती हैं। कई बार बच्चे खेल-खेल में इन दवाओं को मुंह में डाल लेते हैं। साथ ही बच्चों को आदत होती है कि वो कुछ भी चीज मुंह में डाल लें। ऐसे में भूलकर भी दवाएं बच्चों को कमरे में नहीं रखनी चाहिए।
parenting tips for children Do not forget these things even in the childrens room
knife - फोटो : istock

चाकू या कोई भी धारदार सामान

  • बच्चों के कमरे में कभी भूलकर भी चाकू नहीं रखना चाहिए। इससे बच्चे खेल करते हैं और फिर उनका हाथ कटने का डर रहता है। साथ ही कैंची, टेस्टर, कांच का सामान समेत कोई भी धारदार सामान बच्चों के कमरे में रखने से बचना चाहिए। बच्चे कई बार इन चीजों से खेलने लगते हैं, जिसकी वजह से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
parenting tips for children Do not forget these things even in the childrens room
table fan and cooler - फोटो : istock

कूलर और टेबल फैन

  • जैसे कि अब गर्मियां आ चुकी हैं। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों के कमरे में कूलर रख देते हैं। ऐसे में बच्चे कई बार कूलर के अंदर हाथ डाल देते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतना बना रहता है। साथ ही कूलर से करंट लगने का भी खतरा रहता है। इसके अलावा बच्चों के कमरे में टेबल फैन भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे इसमें ऊंगली या कोई चीज डाल देते हैं। इससे बच्चे और टेबल फैन दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
parenting tips for children Do not forget these things even in the childrens room
electricity switch - फोटो : istock

बिजली का सामान

  • बच्चों के कमरे में हमेशा ये बात ध्यान देनी चाहिए कि आपको तार वगैरह खुली नहीं छोड़नी चाहिए। साथ ही आपको बिजली के स्विच को भी बच्चों की पहुंच से बाहर रखना चाहिए। अगर बच्चों के कमरे में स्विच हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो आपको इन स्विच को ढककर रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे इनमें ऊंगली डाल देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed