फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

P Letter Names: बेटे या बेटी को दें प अक्षर से प्यारा नाम, आधुनिक के साथ ही है अर्थपूर्ण भी

Mon, 21 Oct 2024 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

बच्चे के लिए प अक्षर से नामकरण करने के लिए यहां आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची दी जा रही है, जिससे अपने बेटे या बेटी का नामकरण किया जा सकता है।  

विज्ञापन
P Letter Names For Baby Boy And Baby Girl Modern Names Starting With P
प अक्षर से नाम - फोटो : Amar Ujala

P Letter Names For Baby : बच्चे का नाम रखना हर माता पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की तरह होता है। अक्सर कपल बच्चे के जन्म से पहले से ही उसके लिए नाम सोचने लगते हैं। वह चाहते हैं कि उनके लाडले या लाडो का नाम सबसे प्यारा और दूसरों से हटकर यानी कुछ खास हो। हालांकि हटके नाम रखने की होड़ में वह ये भी चाहते हैं कि नाम ऐसा हो, जिसका कोई अर्थ निकले। 



अर्थपूर्ण नाम के साथ ही बच्चे के लिए आधुनिक नाम की तलाश का भी ध्यान रखा जाता है। इन सब के बीच एक अक्षर पंडित द्वारा या परिवार द्वारा निकाला जाता है, जिससे शुरू होने वाले नामों का चयन बच्चे के लिए करना होता है। अगर आप के घर पर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो उसके लिए अर्थपूर्ण और आधुनिक नाम की तलाश यहां खत्म हो सकती है। बच्चे के लिए प अक्षर से नामकरण करने के लिए यहां आधुनिक और अर्थपूर्ण नामों की सूची दी जा रही है, जिससे अपने बेटे या बेटी का नामकरण किया जा सकता है।  

P Letter Names For Baby Boy And Baby Girl Modern Names Starting With P
Baby Girl - फोटो : Freepik

प से बेटी का नाम 

पावनी 

ये बेहद खूबसूरत हिंदू नाम है, जिसका अर्थ होता है पवित्र। बेटी के लिए पावनी नाम रखा जा सकता है।

पाखी

बेटी के लिए ये सुंदर सा नाम बेहद खूबसूरत अर्थ वाला भी है। पाखी का मतलब होता है गुनगुनाती और फुदकती चिड़िया।

P Letter Names For Baby Boy And Baby Girl Modern Names Starting With P
बेबी - फोटो : Instagram

प्रिशा

लाडली के लिए प्रिशा नाम माॅडर्न नामों की सूची में है। प्रिशा नाम का अर्थ है प्यारी और भगवान का दिया तोहफा

पहल

पहल का मतलब होता है शुरुआत। लड़की के लिए पहल नाम आधुनिक और प्यारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
P Letter Names For Baby Boy And Baby Girl Modern Names Starting With P
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

बेटे के लिए प से नाम 

पार्थ

महाभारत के अर्जुन का एक नाम पार्थ था। भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को पार्थ नाम से पुकारते थे।

पारंग

ये नाम आधुनिक और यूनिक है। पारंग का मतल होता है एक गहने की चमक।

विज्ञापन
P Letter Names For Baby Boy And Baby Girl Modern Names Starting With P
बच्चे का नाम - फोटो : Freepik

पाराज

सोना को पाराज कहा जाता है।  बेटे के लिए ये सोने जैसा नाम काफी हटकर है।

पृथ्वी

धरती को पृथ्वी भी कहते हैं। इतिहास में एक दमदार शासक का नाम भी पृथ्वी ही था। बेटे के लिए यह नाम काफी प्रभावी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed