फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Resolutions 2024: नए साल पर खुद से करें ये पांच वादे, बदल जाएगी जिंदगी

Thu, 28 Dec 2023 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 28 Dec 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
New Year Resolutions 2024 Ideas For Better Life Naye Saal Par kya Sankalp Karen
New Year Resolution 2024 - फोटो : Amar Ujala

New Year Resolutions 2024: नया साल आने वाला है। साल 2024 अपने साथ बहुत सारी योजनाएं लेकर आएगा। ये योजनाएं लोग खुद से खुद के जीवन के लिए बनाते हैं। नए साल से क्या करना है, कैसे करना है, आदि तय करते हैं। ऐसा करने की वजह होती है, नई उम्मीद और नई आशाओं का पनपना. जो नववर्ष के साथ ही हर किसी के मन में जागृत होने लगती है। इन्हीं उम्मीदों को पूरा करने के लिए योजनाएं बनती हैं। हालांकि वक्त के साथ लोगों की उम्मीद पुरानी और योजनाओं के लिए उनका जोश हल्का होने लगता है। ऐसे में नए साल पर संकल्प लिया जाता है। यह संकल्प अपनी योजनाओं और विचार किए गए कार्यों को पूरा करने का होता है। 



नए साल के साथ कुछ ऐसे संकल्प लें जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। नववर्ष पर स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, व्यवसाय, घर-परिवार और रिश्तों से संबंधित संकल्प लेकर उन्हें पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं नववर्ष 2024 के लिए संकल्प जो आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएंगे।

New Year Resolutions 2024 Ideas For Better Life Naye Saal Par kya Sankalp Karen
साल 2024 के संकल्प - फोटो : istock

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प

अच्छा स्वास्थ्य जीवन में सफलता का पहला पड़ाव होता है। स्वास्थ्य अच्छा हो तो अन्य लक्ष्य और योजनाओं को पूरा करने की इच्छाशक्ति होती है। ऐसे में वर्ष 2024 में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। रोजाना योग या व्यायाम करने का संकल्प ले सकते हैं या खानपान का विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार का सेवन करने का संकल्प लें। इस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रतिदिन आप प्रोत्साहित होंगे और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे।

New Year Resolutions 2024 Ideas For Better Life Naye Saal Par kya Sankalp Karen
साल 2024 के संकल्प - फोटो : pexel

बचत का संकल्प

जीवन जीने के लिए आर्थिक तौर पर मजबूती जरूरी है। भले ही आप की आय बेहतर हो लेकिन बिना बचत जीवन में सुधार संभव नहीं। इसलिए नए साल से अपनी आय को कुछ प्रतिशत बचत करने का संकल्प लें ताकि 2024 के अंत कर आप अच्छी बचत कर सकें। बचत की आदत खुद के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी डलवाएं ताकि वह भी एक बेहतर जीवन जी सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Resolutions 2024 Ideas For Better Life Naye Saal Par kya Sankalp Karen
साल 2024 के संकल्प - फोटो : istock

परिवार और साथी को समय देने का संकल्प

भागदौड़ भरी जिंदगी में आपके पास परिवार और पार्टनर के लिए वक्त नहीं होता है। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती है। एक खुशहाल जीवन या उन्नति तब तक संभव नहीं जब तक आप पारिवारिक रूप से खुशहाल न हों। नए साल से परिवार या पार्टनर के लिए कुछ ऐसा संकल्प लें जो रिश्ते में अपनेपन को बढ़ाए। आप साल में दो बार परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जानें, हफ्ते में एक पूरा दिन बच्चों और पार्टनर के साथ बिताने का संकल्प ले सकते हैं। 

विज्ञापन
New Year Resolutions 2024 Ideas For Better Life Naye Saal Par kya Sankalp Karen
साल 2024 के संकल्प - फोटो : Istock

लक्ष्य पूरा करने का संकल्प

जीवन में उन्नति के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करें। जब आपके पास लक्ष्य होगा तो उसे पूरा करने का प्रोत्साहन मिलेगा। इसलिए पहले तो बेहतर जीवन के लिए कुछ लक्ष्य बनाएं। ये लक्ष्य घर को बेहतर बनाने, व्यवसायिक जीवन में तरक्की से जुड़ा या किसी भी तरह का हो सकता है। लक्ष्यों के निर्धारण के बाद उन्हें 2024 में पूरा करने का संकल्प लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed