फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: छोड़ दें ये पांच आदतें, नए साल में नहीं होगा इन परेशानियों से सामना

Sun, 01 Jan 2023 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Quit These Five Bad Habits From Your Lifestyle To Live Happy Life in 2023
नए साल से छोड़ें ये गलत आदतें - फोटो : istock

New Year 2023: नव वर्ष 2023 आ गया है। नए साल की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ होती है। लोग आशा करते हैं कि नया साल उनके लिए गुड लुक लेकर आएगा। अच्छा होने की चाह में लोग नए साल का स्वागत धूमधाम से करते हैं। हालांकि महज कैलेंडर बदलने या महीना व तारीफ बदलने से जीवन में गुड लक नहीं आ सकता है। कुछ अच्छा पाने की चाह के लिए आपको थोड़ा प्रयास करना होता है। अपने जीवन से बुरी या गलत आदतों तो दूर करके ही बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं। इसलिए नए साल पर कई लोग संकल्प लेते हैं, कुछ आदतें बदलने और कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करते हैं। जीवनशैली में गलत रहन सहन में बदलाव लाकर भी नए साल को अच्छा बनाया जा सकता है। ऐसे में नए साल से अपनी बुरी या गलत आदतों को छोड़ने का संकल्प करें। कुछ लोगों को लगता है कि उनमें कोई बुरी आदत नहीं है, इसलिए पहले ये जान लीजिए कि आपके जीवन को बर्बाद करने वाली बुरी आदतें क्या हैं और फिर इन्हें छोड़ने का दृढ़ निश्चय करें।

New Year 2023 Quit These Five Bad Habits From Your Lifestyle To Live Happy Life in 2023
खर्चीलापन - फोटो : istock

खर्चीलापन

लोगों को लगता है कि अधिक खर्च करना बुरी आदत नहीं है। जीवन को खुलकर एंजॉय करने के लिए खर्च करना आवश्यकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी चीज या काम पर पैसे व्यय करना आपके भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। जो काम आपको नुकसान पहुंचाए, वह बुरी आदतों में ही शामिल है। इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। नए साल से बचत की आदत डालें, ताकि जरूरत के समय आपकी बचत का पैसा काम आ सके।

New Year 2023 Quit These Five Bad Habits From Your Lifestyle To Live Happy Life in 2023
स्वास्थ्य - फोटो : istock

स्वास्थ्य

अक्सर लोग सेहत के प्रति लापरवाही करते हैं। उन्हें लगता है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसे में गलत खानपान और गलत जीवनशैली को आदत बना लेते हैं। देर रात सोना, देर से उठना, समय पर खाना न खाना, गलत आहार को डाइट में शामिल करना, व्यायाम या शारीरिक गतिविधियां कम करना, आदि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। नए साल से अपने रहन सहन में बदलाव लाएं और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर सेहत के प्रति लापरवाही की आदत छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Quit These Five Bad Habits From Your Lifestyle To Live Happy Life in 2023
क्रोध - फोटो : istock

क्रोध

गुस्सा इंसान का शत्रु होता है। क्रोध में कही गई बात या उठाया गया कदम हमेशा नुकसानदायक होता है। इसलिए स्वभाव में बदलाव करें। आप कितने भी अच्छे स्वभाव के हों लेकिन अगर गुस्सा करते हैं तो समस्या हो सकती है। अत: क्रोध पर काबू पाएं और गुस्से में गलत शब्दों का चयन करने से बचें।

विज्ञापन
New Year 2023 Quit These Five Bad Habits From Your Lifestyle To Live Happy Life in 2023
झूठ बोलना - फोटो : Istock
झूठ बोलना

अगर आप झूठ बोलते हैं और आपको लगता है कि झूठ बोलने से आपका काम बन रहा है तो भी इस आदत को दूर करें। झूठ कभी बेहतर परिणाम नहीं देता। झूठ बोलना या बात छिपाना गलत हो सकता है और बात खुलने पर आपको बुरी तरह फंसा सकता है। इसलिए प्रयास करें कि नए साल से कम से कम झूठ बोलें और ईमानदारी व सच को अपनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed