लव मैरिज हो या अरेंज शादी होने जाने के बाद उसे निभाने और उसमें प्यार बरकरार रखने के लिए कोशिश दोनों को बराबर करनी पड़ती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होना तो आम बात है लेकिन अगर ये नोकझोंक मनमुटाव या गलतफहमियों में तब्दील हो रही हैं तो जरूर परेशान होने वाली बात है। रिश्ते में आ रही इस तरह की दिक्कतों को दूर कर खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है।
खुशहाल रहने के लिए इन पांच बातों का ध्यान हर शादीशुदा इंसान को रखना चाहिए
हर छोटी बात पर बहस करना जरूरी नहीं है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कौन सी बात जरूरी है और कौन सी नहीं। अगर किसी बात पर आम सहमति नहीं बन रही तो जरूरी नहीं कि उसे बहस करके अपने पक्ष में किया जाए। अगर बात जरूरी नहीं है तो उसे छोड़ देने में ही भलाई है।
पति-पत्नी को एक दूसरे का नजरिया समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि दो इंसान का व्यक्तित्व अलग होने के साथ ही उनके रहन-सहन और सोचने का तरीका अलग होता है। दोनों का ये दायित्व है कि एक दूसरे की बातों की इज्जत करें और मान-सम्मान दें।
गुस्से पर काबू रखें
कई बार गुस्से में लोग एक दूसरे को वो बातें भी बोल देते हैं जो सोचते भी नही हैं। इसलिए जरूरी है कि रिश्ते में धैर्य रखा जाए। पति-पत्नी के बीच यहीं कड़वी बातें कई बार मनमुटाव और रिश्ते के टूटने का कारण बनती हैं।
जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें
पति-पत्नी को एक दूसरे से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि हमेशा ये मुमकिन नहीं होता कि पति पत्नी को समय दे, या गिफ्ट वगैरह दे। उसी तरह से पति भी पत्नी से क्वालिटी टाइम की उम्मीद लगाए हो लेकिन घर की जिम्मेदारियों के बीच ये संभव न हो पा रहा हो। इसलिए एक दूसरे की परिस्थितियों को समझते हुए खुशहाल जिंदगी जीना बहुत जरूरी है।