फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2025 Gift: मदर्स डे पर अपने हाथों से तैयार करें ये गिफ्ट, छू लेंगे मां का दिल

Wed, 07 May 2025 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 May 2025 04:12 PM IST
सार

Mothers Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas: इस मदर्स डे पर बाजार के गिफ्ट छोड़कर अपने हाथों से बने प्यारे तोहफों से मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इस लेख में कुछ आसान और प्यारे DIY गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं, जो मां का दिल छू लेंगे।

विज्ञापन
Mother's Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas for Mother’s Easy Homemade Gift ideas

Mothers Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas: मां के लिए तो हर दिन खास होता है, लेकिन मदर्स डे उस दिन को और भी खूबसूरत बना देता है जब हम अपनी मां को यह एहसास दिला सकते हैं कि वह हमारे लिए कितनी अनमोल हैं। मदर्स डे पर मां को तोहफा देकर ये खास दिन सेलिब्रेट करें। वैसे तो बाजारों में मदर्स डे स्पेशल गिफ्ट की बहार आ गई है लेकिन अगर इस बार आप अपनी मां को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जिसमें आपका प्यार और मेहनत दोनों झलकें, तो क्यों न अपने हाथों से कुछ खास बनाकर उन्हें सरप्राइज दिया जाए?



इस मदर्स डे पर बाजार के गिफ्ट छोड़कर अपने हाथों से बने प्यारे तोहफों से मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इस लेख में कुछ आसान और प्यारे DIY गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं, जो मां का दिल छू लेंगे।
 

Mother's Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas for Mother’s Easy Homemade Gift ideas
होममेड ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : Freepik

घर पर बनाएं ग्रीटिंग कार्ड

आप मां के लिए एक खूबसूरत सा ग्रीटिंग कार्ड अपने हाथों से बना सकते हैं, जिसमें आपके एहसास और दिल छू लेने वाले शब्द लिखे हों। आपका यह तोहफा मां को यकीनन भावुक कर देगा। घर पर कार्ड बनाना आसान भी है, इसके लिए रंग-बिरंगे पेपर, स्केच पेन और कुछ क्रिएटिव आइडियाज अपनाकर आप एक प्यारा कार्ड बना सकते हैं। उसमें बचपन की कोई यादगार फोटो या मां के लिए भावुक कविता भी जोड़ सकते हैं।


Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट    

Mother's Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas for Mother’s Easy Homemade Gift ideas
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram

फैमिली फोटो कोलाज

पुरानी तस्वीरों को इकट्ठा कर एक यादों का कोलाज बनाना एक बेहतरीन आइडिया है। आप चार्ट पेपर या फोटो फ्रेम का इस्तेमाल कर परिवार की यादगार पलों की तस्वीरें सजाकर मां को भेंट कर सकते हैं। यह उन्हें पुरानी यादों में ले जाएगा और उन्हें बहुत खुशी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas for Mother’s Easy Homemade Gift ideas
एप्रन या रुमाल - फोटो : Pexel

एप्रन या रुमाल

अगर आपको सिलाई-कढ़ाई या पेंटिंग का शौक है तो आप अपनी मां के लिए किचन एप्रन, रुमाल या हैंडबैग खुद बना सकते हैं। उस पर कुछ सुंदर डिजाइन या मां के लिए कोई खास मैसेज लिख सकते हैं।


Mothers Day 2025: मदर्स डे पर मां को कराएं सुंदर जगहों की सैर, अभी से करा लें बुकिंग    

विज्ञापन
Mother's Day 2025 DIY Homemade Gift Ideas for Mother’s Easy Homemade Gift ideas
होममेड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock

होममेड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स

अगर आपकी मां को स्किनकेयर पसंद है, तो उनके लिए घर पर ही बेसन-हल्दी फेस पैक, लिप बाम या हैंडमेड साबुन बना सकते हैं। यह न केवल प्राकृतिक और सुरक्षित रहेगा बल्कि उस में आपकी देखभाल भी झलकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed