फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49 साल की उम्र में भय्यू महाराज ने रचाई थी दूसरी शादी, इस लड़की से तंग आकर कर बैठे सुसाइड

Mon, 21 Jan 2019 06:40 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 21 Jan 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Model turned spiritual leader Bhaiyyu Maharaj commits suicide after alleged by this woman
bhaiyyuji maharaj

आध्यात्मिक संत भय्यू महाराज की खुदकुशी की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है, जिसमें सामने आया है कि उन्होंने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में उनके ट्रस्ट की केयर टेकर पलक पुराणिक, सेवादार विनायक दुधाले और शरद देशमुख को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया है कि भय्यू महाराज पर पलक शादी के लिए दबाव बना रही थी और तीनों मिलकर लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। आगे की स्लाइड में जानें भय्यू महाराज और पलक के कनेक्शन के बारे में...

Model turned spiritual leader Bhaiyyu Maharaj commits suicide after alleged by this woman
भय्यूजी महाराज

बताया जा रहा है कि भय्यू महाराज की पहली पत्नी माधवी की मौत के बाद उनके ट्रस्ट में पलक नाम की लड़की की नियुक्ति केयर टेकर के तौर पर हुई थी। उसने भय्यू के अकेलेपन का फायदा उठाया और उनसे प्रेम संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पलक भय्यू के बेडरूम में भी रहने लगी थी। पलक ने भय्यू का अश्लील वीडियो बना लिया था और इसके जरिए भी वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसके तनाव में आकर उन्होंने सुसाइड किया।

Model turned spiritual leader Bhaiyyu Maharaj commits suicide after alleged by this woman
भय्यूजी महाराज

भय्यूजी महाराज उस वक्त चर्चा में आए जब 49 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की थी। उस समय भय्यूजी के शादी के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया था। करीबी लोगों ने बताया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद भय्यू महाराज काफी अकेला महसूस कर रहे थे। आगे की स्लाइड्स में जानिए भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी से कब और कहा मुलाकात हुई थी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Model turned spiritual leader Bhaiyyu Maharaj commits suicide after alleged by this woman
bhayyuji maharaj

एक इंटरव्यू के दौरान डॉ. आयुषी ने बताया था कि कई बार वह प्रोजेक्ट के सिलसिले में इंदौर के आश्रम में जाया करती थीं। इस दौरान वह भय्यू की माताजी और बहन के साथ समय बिताती थी। इसी दौरान महाराज जी की बहन ने उन्हें अपने भाई के साथ शादी का ऑफर दिया। 

विज्ञापन
Model turned spiritual leader Bhaiyyu Maharaj commits suicide after alleged by this woman
bhayyuji maharaj

महाराज जी संग शादी की बात सुनकर वह हैरान रह गई थीं। आयुषी ने बताया कि इन सब बातों के बारे में भय्यू महाराज को कोई जानकारी नहीं थी। उनकी बहन और माताजी ने आयुषी को उनके लिए पसंद किया था। आयुषी ने भी शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed