सिंगल मदर भी अपने लिए लाइफ पार्टनर सर्च कर सकती है। दरअसल,सिंगल मदर होने पर आपको ऑनलाइन डेटिंग में शर्म आती है और आप इस बात से अनजान रहती हैं कि कैसे और क्या ऑनलाइन डेटिंग में करें। हम आपको बता रहे कि कैसे आप ऑनलाइन डेटिंग में अपने परफेक्ट पार्टनर को ढूंढ़ सकती है। अगर आप सिंगल मदर हैं और आप अपने लिए सही जीवन साथी की तलाश कर रही हैं तो अब देर न कीजिए...
अगर आप तलाकशुदा हैं और अपना परफेक्ट पार्टनर चुन रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे आपकी पहली जरूरत है लेकिन इसके अलावा भी आपकी अपनी लाइफ है जिसके लिए आपको सही जीवनसाथी की ज़रूरत है। अपनी पहली लाइफ को भूलकर नयी जिंदगी की शुरूआत करें। अपने लिए थोडा सा समय निकालें और जीवनसाथी की तलाश करें। यह फिक्स कर लें कि वीक के लास्ट में डेट के लिए समय निकालकर अपनी किसी ख़ास से मिलने ज़रूर जाएंगी।
मां की डेटिंग पर कुछ बच्चों को परेशानी होती है इसलिए आप पहले से ही बच्चों से इस बारे में बात करें। बच्चों को सीधे तौर पर यह न बताएं कि आप इनके साथ डेट कर रहे है। बच्चों को स्पेशल फ्रेंड की तरह परिचय कराएं और धीरे से बता दें कि आप इनको पसंद करती है। इस तरह से आपके बीच का रिलेशन खराब नहीं होगा। पार्टनर को भी बच्चों के साथ समय बीताने के लिए कहे ताकि वो भी अच्छे से घुलमिल जाएं। बच्चे और पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़े।
ऑनलाइन डेटिंग में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जिससे के साथ डेटिंग कर रहे है उसके साथ ज्यादा नजदीकियां न रखें। एक दूसरे के साथ कुछ समय साथ रहे और आपको लगे की आप साथ रह सकते है तभी आगे बढ़े।
अगर आप ऑनलाइन डेटिंग कर रही है तो आप डेटिंग रूल को ज़रूर फॉलो करें। कुछ समय सिंगल मदर होने पर आपके विचारो में कुछ बदलाव आ जाते है जिससे आप दूसरे के साथ खुद को कम्फर्ट महसूस नहीं कर पाती। इसलिए डेटिंग में एक दूसरे को सही जानें और पहले ही सारी बातें क्लियर कर लें। अगर आपका पार्टनर आपकी बातों को समझ सकें और आपका साथ दें तभी आगे बात बढाएं।