Sleeping Positions Reveal Love Life Secrets: व्यक्ति का तौर तरीका, चाल-ढाल और बात कहने का अंदाज उनके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। अगर आप किसी कि पर्सनालिटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो उसके आचरण पर गौर करें। ऐसे ही व्यक्ति के सोने के तरीके भी कई राज खोलते हैं। यह राज व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े हैं। किसी व्यक्ति का अपने पार्टनर के साथ स्लीपिंग पोजिशन कैसा है, यह उनके रिश्ते की गहराई बता सकता है। जब दो लोगों की नई शादी होती है, तो पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने में कुछ वक्त लगता है। नई शादी में अक्सर कपल अपने पार्टनर का व्यवहार और पसंद नापसंद तो जानना ही चाहते हैं, साथ ही ये भी जानना चाहते कि इस रिश्ते को लेकर पार्टनर कितना गंभीर है या क्या सोचता है। अगर आपकी हाल फिलहाल शादी हुई है और आप ये जानना चाहते हैं कि पार्टनर इस रिश्ते में कितना इन्वाॅल्व है तो उनके सोने के तरीके से पता लगा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आपको पार्टनर के सोने के पोजीशन के खास मतलब के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आप अपने रिश्ते की गहराई के बारे में जान सकेंगे।
Love Life Secrets: बिस्तर पर सोने के तरीके से जानें पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई, हर पोजीशन का है खास मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पूनिंग पोजीशन
इस तरह की पोजीशन में सोते समय पति पत्नी को बैक साइड से हग करता है। यानी पत्नी के पीठ की तरफ से लिपटकर सोता है। यह स्थिति बताती है कि पार्टनर आपको बहुत प्यार करता है। वहीं आप अपने पार्टनर के साथ कितना सहज है, यह भी पता चलता है। यह कपल के बीच के रोमांटिक रिश्ते को जाहिर करता है।
रोलिंग बैक पोजिशन
जब बिस्तर पर पति और पत्नी एक दूसरे की ओर पीठ करके दूर दूर सोते हैं, तो इसे रोलिंग बैक पोजिशन कहते हैं। सोने की इस स्थिति से पता चलता है कि पति औऱ पत्नी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। उनके रिश्ते में प्यार का अभाव होता है। कई बार पार्टनर दिनभर की काम की थकान के बाद इस तरह की पोजिशन में सोते हैं।
सिंगल्स पोजिशन
सोने की इस स्थिति में महिलाएं अपने पार्टनर के कंधों पर सिर रखकर सोती हैं। इस पोजिशन का मतलब होता है कि पत्नी अपने पार्टनर पर काफी भरोसा और प्यार करती हैं। वहीं अगर पति भी पत्नी के सोने के इस तरीके में सहज महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि वह अपनी पत्नी का काफी ध्यान रखते हैं और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचते हैं।
एक दूसरे से विपरीत सटकर सोना
यह पोजिशन कुछ कुछ रोलिंग बैक जैसी ही होती है। इस तरह की पोजिशन में कपल एक दूसरे की ओर पीठ करके सोते हैं लेकिन उनकी बैक साइड एक दूसरे को टच कर रही होती है। इस स्थिति का मतल है कि कपल एक दूसरे के प्रति आकर्षित हैं और रिश्ते को काफी सुरक्षित मानते हैं, लेकिन कपल एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का ख्याल रखना चाहते हैं।