फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Narendranagar and Kirtinagar blocks dominate science competition

Tehri News: विज्ञान प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर और कीर्तिनगर ब्लॉक का दबदबा

Sat, 17 Oct 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Narendranagar and Kirtinagar blocks dominate science competition
चंबा (टिहरी)। अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में आयोजित द्वितीय जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 में नरेंद्रनगर और कीर्तिनगर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में नरेंद्रनगर ब्लॉक ने पहला और जूनियर वर्ग में कीर्तिनगर ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों की विजेता टीमें 25 और 26 अक्तूबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक तस्लीम कुरैशी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ नए प्रयोगों और तकनीकी नवाचारों के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। सीनियर वर्ग में नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रथम, चंबा द्वितीय और कीर्तिनगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर वर्ग में कीर्तिनगर ब्लॉक प्रथम, नरेंद्रनगर द्वितीय और भिलंगना तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर और जूनियर वर्ग की विजेता टीमें 25 और 26 अक्तूबर को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर मनोज असवाल, सुरेंद्र शाह, हरीश बडोनी, मदन रावत, सूर्यकांत तिवाड़ी, जयवर्धन सेमवाल, लाखी असवाल, अभिषेक प्रभाकर, प्रमोदकांत तिवारी, सरिता नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed