फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: सुखी गृहस्थ जीवन की है चाह तो भगवान शिव और माता पार्वती के रिश्ते से सीखें ये पांच बातें

Tue, 25 Feb 2025 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

Happy Marriage Life Tips यदि आप अपने जीवनसाथी से प्रेम, सम्मान, धैर्य, संवाद और समर्पण बनाए रखते हैं, तो आपका गृहस्थ जीवन भी सुखमय बन सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और सफल बनाना चाहते हैं, तो शिव-पार्वती के रिश्ते से ये 5 महत्वपूर्ण बातें सीख सकते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Best Marriage Lessons To Take From Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips: भगवान शिव और माता पार्वती आदर्श गृहस्थ जीवन का प्रतीक हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जा रही है। लोग वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए महाशिवरात्रि पर उपवास और पूजन करते हैं।



हालांकि विवाह में सुख शांति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के रिश्ते से सीख ली जा सकती है। उनका विवाह केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि हर दंपति के लिए प्रेरणा है। यदि आप अपने जीवनसाथी से प्रेम, सम्मान, धैर्य, संवाद और समर्पण बनाए रखते हैं, तो आपका गृहस्थ जीवन भी सुखमय बन सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और सफल बनाना चाहते हैं, तो शिव-पार्वती के रिश्ते से ये 5 महत्वपूर्ण बातें सीख सकते हैं।

Mahashivratri 2025 Best Marriage Lessons To Take From Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips
शिव-पार्वती के बीच के प्रेम और सम्मान से लें सीख - फोटो : Instagram

आपसी प्रेम और सम्मान

भगवान शिव और माता पार्वती के रिश्ते की सबसे बड़ी विशेषता उनका अटूट प्रेम और सम्मान है। शिवजी ने माता पार्वती की भक्ति और समर्पण को समझते हुए उन्हें अपनी अर्धांगिनी बनाया। वे एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करते थे। यही प्रेम और सम्मान हर रिश्ते की नींव होती है।

Mahashivratri 2025 Best Marriage Lessons To Take From Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips
शिवशक्ति का धैर्य और समर्पण अपनाएं - फोटो : freepik

धैर्य और समर्पण 

माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उन्होंने अपने धैर्य और समर्पण से शिवजी को प्रसन्न किया। गृहस्थ जीवन में भी कई बार कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन यदि दोनों साथी धैर्य और समर्पण से साथ निभाएं, तो हर समस्या का समाधान संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Best Marriage Lessons To Take From Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips
शिव और पार्वती के बीच समानता और स्वतंत्रता - फोटो : Instagram

समानता और स्वतंत्रता

भगवान शिव और माता पार्वती के रिश्ते में समानता थी। शिवजी ने माता पार्वती को केवल एक पत्नी नहीं, बल्कि अपनी शक्ति (शक्ति स्वरूपा) के रूप में स्वीकार किया। वे कभी भी उन्हें कमजोर नहीं समझते थे, बल्कि उन्हें हर निर्णय में समान भागीदार बनाते थे। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे की स्वतंत्रता और इच्छाओं का सम्मान करें।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Best Marriage Lessons To Take From Lord Shiva Parvati Happy Marriage Life Tips
शिवशक्ति के रिश्ते में संवाद और समझ - फोटो : Freepic

संवाद और समझ

किसी भी रिश्ते की सफलता में संवाद की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिव-पार्वती के बीच हमेशा खुला संवाद था। जब भी माता पार्वती को किसी बात पर संदेह हुआ, उन्होंने शिवजी से प्रश्न पूछे और शिवजी ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिए। इसी तरह, वैवाहिक जीवन में भी खुले दिल से बातचीत करना बेहद जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed