फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's journey at Asian Games Participated in every edition know Indian athlete have won the most medals

एशियाई खेलों में कैसा रहा है भारत का सफर?: हर संस्करण में लिया हिस्सा, किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक?

Sun, 13 Sep 2026 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Sep 2026 08:31 AM IST
सार

भारतीय दल अगले कुछ दिनों में जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में चुनौती पेश करने उतरेगा। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिन्होंने इन खेलों के हर संस्करण में हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं एशियाड में भारत के लिए सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम है...

विज्ञापन
India's journey at Asian Games Participated in every edition know Indian athlete have won the most medals
एशियाई खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में भारत की मेजबानी में हुई थी। इन खेलों का 20वां संस्करण जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर 2026 तक खेला जाना है। भारतीय टीम जापान में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। 1951 में आयोजित एशियाई खेलों में 11 देशों ने हिस्सा लिया था। अब ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के सभी 45 सदस्य देश नियमित तौर पर एशियन गेम्स में हिस्सा लेते हैं। कुछ विशेष आमंत्रित टीमें भी होती हैं।
विज्ञापन

India's journey at Asian Games Participated in every edition know Indian athlete have won the most medals
एशियाई खेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिछली बार पदकों का लगाया था शतक
भारत कुछ उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो एशियाई खेलों के हर संस्करण का हिस्सा रहा है। भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में अपने दमदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। भारत ने 1951 में आयोजित पहले एशियाई खेलों में 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य सहित 51 पदक जीते थे। वहीं, हांगझोऊ में आयोजित पिछले एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 106 पदक जीते थे और चौथी सफल टीम रही थी। हांगझोऊ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक सबसे सफल संस्करण रहा है।

एशियन गेम्स के इतिहास में भारत सर्वाधिक पदक जीतने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है। भारत ने पिछले 19 संस्करणों में 183 स्वर्ण, 238 रजत और 357 कांस्य सहित कुल 778 पदक जीते हैं। भारत को एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स में मिले हैं। एथलेटिक्स में 85 स्वर्ण, 102 रजत और 96 कांस्य सहित भारत ने कुल 283 पदक जीते हैं। इसके अलावा, भारत को निशानेबाजी में 80, कुश्ती में 65, और मुक्केबाजी में 61 पदक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटी उषा के नाम हैं सर्वाधिक पदक
एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे सफल एथलीट पीटी उषा रही हैं। पीटी उषा ने चार स्वर्ण और सात रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं। सर्वाधिक पदक जीतने वाले देशों में पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर जापान, तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया और चौथे स्थान पर ईरान है। चीन ने 1,674 स्वर्ण, 1,105 रजत और 791 कांस्य सहित 3,570 पदक जीते हैं। जापान ने 1,084 स्वर्ण, 1,104 रजत और 1,054 कांस्य पदक सहित कुल 3,242 पदक, दक्षिण कोरिया ने 787 स्वर्ण, 722 रजत और 916 कांस्य सहित कुल 2,425 पदक और ईरान ने 192 स्वर्ण, 202 रजत और 217 कांस्य पदक सहित कुल 611 पदक जीते हैं। ईरान के स्वर्ण पदकों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से कुल पदक कम होते हुए भी वो पदक तालिका में भारत से ऊपर है।

भारत के पास एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के मामले में पीछे छोड़ते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल करने का मौका है। भारतीय दल हांगझोऊ एशियन गेम्स के सर्वाधिक 106 पदकों के रिकॉर्ड को भी बेहतर करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed