फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार को बनाए रखने के सीक्रेट्स

Wed, 20 Aug 2025 12:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

Long Distance Relationship Tips: अगर आप चाहें तो कुछ आसान टिप्स और सीक्रेट्स अपनाकर अपने रिश्ते को न सिर्फ मजबूत बना सकते हैं बल्कि उसमें रोमांस भी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार बनाए रखने के राज।

विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips Secrets to Keep Love Strong in Long Distance
लान्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप - फोटो : Freepik

Long Distance Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप सुनने में जितना आसान लगता है, हकीकत में उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। अलग-अलग शहरों या देशों में रहकर रिश्ते को निभाना कई बार मुश्किल हो जाता है। इस तरह के रिलेशनशिप में अक्सर गलतफहमी बढ़ जाती है। मीलों की दूरी दिलों की दूरी का कारण बन सकती है। कई कारणों से कपल के बीच विवाद होना संभव रहता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान टिप्स और सीक्रेट्स अपनाकर अपने रिश्ते को न सिर्फ मजबूत बना सकते हैं बल्कि उसमें रोमांस भी बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार बनाए रखने के राज।

Long Distance Relationship Tips Secrets to Keep Love Strong in Long Distance
सप्राइज देना न भूलें - फोटो : Adobe stock

सप्राइज देना न भूलें

चाहे कितना भी दूर क्यों न हों, कभी-कभी छोटे-छोटे गिफ्ट्स, पत्र या वॉइस नोट्स भेजकर अपने पार्टनर को खुश करें। ये प्यार को और गहरा बनाते हैं।


भरोसे की नींव मजबूत करें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा सबसे अहम है। अनावश्यक शक और गलतफहमियों से बचें। अगर पार्टनर में किसी बात को लेकर शक है, तो उसका भरोसा जीतें और मन के असमंजस को दूर करें।

Long Distance Relationship Tips Secrets to Keep Love Strong in Long Distance
ऑनलाइन डेट्स का मज़ा लें - फोटो : adobe

ऑनलाइन डेट्स का मज़ा लें

कभी-कभी वीडियो कॉल पर साथ मूवी देखें, गेम खेलें या साथ में डिनर डेट करें। इससे दूरी का एहसास कम होगा। आपको महसूस होगा कि आप सिंगल नहीं है, बल्कि आपका साथी आपके आसपास ही है।


भविष्य की योजनाओं पर बात करें

रिश्ते को लंबा चलाने के लिए शादी, करियर या साथ रहने जैसी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips Secrets to Keep Love Strong in Long Distance
ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें - फोटो : Adobe stock

छोटी-छोटी बातों को सेलिब्रेट करें

पार्टनर के साथ खास मौकों को सेलिब्रेट न कर पाने के लिए दूरी को दोष न दें। महीने में सालगिरह, प्रमोशन या छोटी से छोटी उपलब्धि पर साथी को बधाई दें और जश्न मनाएं।


ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें

साथी के समक्ष अपनी भावनाएं और समस्याएं छिपाएं नहीं। जितनी ज्यादा ईमानदारी होगी, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। ये भरोसा की नींव भी है।

विज्ञापन
Long Distance Relationship Tips Secrets to Keep Love Strong in Long Distance
नियमित बातचीत रखें जरूरी - फोटो : Adobe

नियमित बातचीत रखें जरूरी

रोजाना बातचीत रिश्ते को जीवित रखती है। हर दिन वीडियो कॉल या चैट करके अपने पार्टनर को अपनी दिनचर्या से जोड़ें। इसे दूरी के बावजूद आप दोनों की दिल एक दूसरे के करीब रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed