फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names On Lord Ganesha: सुमुख से लेकर सिद्धिका तक, गणपति बप्पा से प्रेरित लड़के और लड़कियों के 20 शुभ नाम

Tue, 19 Aug 2025 05:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2025 : भगवान गणेश के नामों से प्रेरित ये आधुनिक और अनोखे नाम न केवल बच्चों के व्यक्तित्व में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि जीवनभर सौभाग्य का आशीर्वाद भी देते हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Baby Names on Lord Ganesha names for boys and girls
गणेश जी के नाम पर बच्चे का नाम - फोटो : Instagram/ vmamba.studio

Baby Names on Lord Ganesh: गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा और इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगा। यह पर्व भक्ति और आस्था का ही नहीं, बल्कि नई शुरुआत का भी प्रतीक है। गणेश चतुर्थी जैसे पावन पर्व पर बच्चे का नामकरण करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में इस शुभ समय पर संतान का जन्म हुआ है या आप अपने बच्चे के लिए एक अर्थपूर्ण नाम खोज रहे हैं, तो भगवान गणेश के नामों से प्रेरित आधुनिक और अनोखे नाम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। गणपति के नाम न सिर्फ शुभ माने जाते हैं, बल्कि ये बुद्धि, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं। भगवान गणेश के नामों से प्रेरित ये आधुनिक और अनोखे नाम न केवल बच्चों के व्यक्तित्व में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि जीवनभर सौभाग्य का आशीर्वाद भी देते हैं।

Ganesh Chaturthi 2025 Baby Names on Lord Ganesha names for boys and girls
ganesh utsav - फोटो : Adobe stock
भगवान गणेश से प्रेरित आधुनिक और अनोखे नाम

विनायक 

विनायक भगवान गणेश का मुख्य नाम है, जिसका अर्थ है “सर्वश्रेष्ठ नेता”।


गजानन

भगवान गणेश का मुख गज का है। उनके इस नाम का अर्थ है हाथी समान मुख वाला।


विघ्नेश

गणपति बप्पा को विघ्न हर्ता भी कहते हैं। विघ्नेश का मतलब है बाधाओं को दूर करने वाले।



सुमुख

भगवान गणेश का एक नाम सुमुख है,  यानी सुंदर मुख वाला।
Ganesh Chaturthi 2025 Baby Names on Lord Ganesha names for boys and girls
श्रीधर - फोटो : Adobe stock

लंबोदर

गणेश जी के लंबोदर नाम का मतलब बड़ा उदर वाला, ज्ञान और उदारता का प्रतीक है।


एकदंत

गणपति बप्पा का एक दांत टूटा हुआ है। ऐसे में उन्हें एकदंत कहा जाता है, जिसका मतलब है एक दांत वाले गणेश।


श्रीधर

लक्ष्मीपति, धन और वैभव से जुड़े। भगवान गणेश का पूजन माता लक्ष्मी के साथ होता है। जहां गणेश जी होते हैं, वहां लक्ष्मी का वास जरूर होता है।


अमरेश


बप्पा को अमरेश भी कहते हैं। अमरेश का अर्थ है अमरता और शक्ति से युक्त।


एकांश

एकांश का अर्थ है संपूर्ण का एक भाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Baby Names on Lord Ganesha names for boys and girls
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

गणपति से प्रेरित बेटियों के नाम 


गौरीशा

गौरी के पुत्र से जुड़ा नाम है गौरीशा। बेटी के लिए ये नाम सुंदर और अर्थ पूर्ण है।

विनया

विनया का मतलब है विनम्र और सौम्य स्वभाव।


सिद्धी

सफलता और सिद्धियों की देवी को सिद्धी कहा जाता है। यह भगवान गणेश से जुड़ा नाम है।


रिद्धि

रिद्धि समृद्धि और वैभव की देवी हैं। गणेश जी रिद्धि सिद्धि के स्वामी हैं। दोनों ही नाम बेटियों के लिए सुंदर हैं।


गणिका

समूह में अग्रणी को गणिका कहते हैं। बेटी के लिए ये नाम आधुनिक और यूनिक है।

 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025 Baby Names on Lord Ganesha names for boys and girls
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

श्रिया

गणपति जी से संबंधित नाम बेटी को देना चाहते हैं तो उसे श्रिया नाम से बुला सकते हैं जिसका अर्थ है लक्ष्मी स्वरूपा, शुभ और मंगलकारी।


एकशा

एकशा नाम आधुनिक और यूनिक है। एकशा का अर्थ है अद्वितीय, एक ही दृष्टि वाली।


सिद्धिका

सिद्धिका यानी सफलता प्रदान करने वाली। गणेश जी सिद्धि के स्वामी हैं। उनसे जुड़ा ये नाम बेटी के लिए उत्तम रहेगा।

धरा 

स्थिरता और सहनशीलता का प्रतीक।


विधिका

नियम और परंपराओं को मानने वाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed