इन दिनों ऐसे कई सारे कारक हैं जो लोगों को चिढ़चिढ़ा बना रहे हैं। लेकिन स्वभाव में यह चिढ़चिढ़ापन होना दूसरों के लिए तो दिक्कत पैदा करता ही है, आपके लिए भी उचित नहीं है। लंबे समय से चिढ़चिढ़ करने वाले लोग आगे चलकर मानसिक रोगों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि खुशहाल जीवन जीने के लिए इस स्वभाव को बदलना होगा और इसे बदलने में हमें हमारे घर के, आस-पास के या परिवार के बच्चे ही सहायता करेंगे। यदि कुछ दिनों के लिए आप छोटे बच्चों को अपना शिक्षक बना लेंगे तो आपका जीवन फिर से आनंद से भर जाएगा। अगली स्लाइड्स से जानिए कि छोटे बच्चों से कौनसी बातें आपको सीखना चाहिए।
यदि आपका स्वभाव दिन- ब -दिन हो रहा है चिढ़चिढ़ा तो बच्चों से सीख लें बस ये 4 बातें, जीवन हो जाएगा खुशहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्कुराते रहना
छोटे बच्चों को यदि आपने देखा होगा तो यह पाया होगा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। बस यही बात आपको भी उनसे सीखना होगी। मुस्कुराना कई सारी समस्याओं का हल है क्योंकि हर परिस्थिति में मुस्कुराने से आप सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं। चेहरे पर तनाव रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जब आप सकारात्मक ऊर्जा से भरेपूरे रहेंगे तो सब अच्छा होगा, चिढ़चिढ़ नहीं होगी।
भयमुक्त रहना
छोटे बच्चों को किसी बात का डर नहीं होता है। उनमें डर पैदा किया जाता है। यदि आप अचानक खीझ जाते हैं तो हो सकता है आपमें किसी बात को लेकर कोई भय हो, तभी यह आचरण हो रहा है। शायद किसी को खो देने का भय, यह सबकुछ बिगड़ जाने का भय, दफ्तर में पिछड़ जाने का भय। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप निर्भयता को आत्मसात करें। ऐसा करने से आपकी चिढ़चिढ़ दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विश्वास करना
हम चिढ़चिढ़े कई बार ऐसी परिस्थिति में हो जाते हैं जब हमारे साथ कोई विश्वासघात कर देता है लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं कि हम आगे चलकर किसी पर विश्वास न करें। हमें छोटे बच्चों से सीखना होगा कि वह किस प्रकार सभी पर विश्वास करते हैं। विश्वासघात होना या विश्वास बने रहने का निर्णय वह पूर्णरूप से ब्रह्मांड पर छोड़ देते हैं। आपको भी यही करते हुए आगे बढ़ना है।
सबसे प्रेम करना
छोटे बच्चों की यही खासियत रहती है कि वे सभी से प्रेम करते हैं, सभी के साथ खेलते हैं लेकिन यदि आपने गौर फरमाया हो तो कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो चिढ़चिढ़ करते हैं, किसी के साथ नहीं खेलते हैं। ऐसे बच्चों के प्रति हम इतना आकर्षित नहीं होते। यही मनोविज्ञान हमारे लिए भी काम करता है। यदि हम सभी से प्रेम करेंगे तो लोग भी हमसे अच्छे रहेंगे लेकिन चिढ़चिढ़ करेंगे तो अच्छे लोग भी हमसे दूर हो जाएंगे।