फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांपत्य जीवन और कैरियर के बीच इस तरह बिठाएं तालमेल, नहीं तो रोज होगी किटकिट

Wed, 09 Dec 2020 03:38 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 09 Dec 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
how to maintain balance between career and marriage life in hindi
समय के साथ दोनों के बीच सामंजस्य बना लिया जाए

शादी के बाद दांपत्य जीवन और कैरियर के बीच तालमेल बैठाना वाकई मुश्किल काम है। शादी के बाद यदि आपने अपने रिश्ते को समय नहीं दिया तो हो सकता है रिश्ते में खटास पड़ने लगे और यदि आपने कैरियर को नजरअंदाज किया तो भविष्य के लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। एक तरफ भी यदि पलड़ा भारी रहा तो दूसरी तरफ से पति या पत्नी की नाराजगी और बोस की डांट के लिए आपको प्रतिपल तैयार रहना होगा। इसलिए बहुत जरूरी है कि समय के साथ दोनों के बीच सामंजस्य बना लिया जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन तरीकों से आप कैरियर और दाम्पत्य जीवन में तालमेल बैठा कर रख सकते हैं।

 

how to maintain balance between career and marriage life in hindi
घर आने पर दफ्तर की ही बातें न करें - फोटो : Pixabay

घर और दफ्तर को रखें अलग
घर आने पर दफ्तर की ही बातें न करें। अपना दफ्तर का काम पूरा करके लौटें ताकि दफ्तर से आपको बार-बार घर पर फोन न आएं। यदि दफ्तर से बार-बार घर पर फोन आएंगे तो आपका हमसफर चिढ़ने लगेगा। बोस के सामने भी कोई काम के पूरा न हो पाने पर या देरी से ऑफिस पहुंचने पर बार-बार घर का बहाना न बनाएं। 

how to maintain balance between career and marriage life in hindi
आपका जीवनसाथी कितना ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन लौटकर आप ही के पास आएगा - फोटो : pixa

एक-दूसरे को थोड़ा अधिक समझें
इस बात की गांठ बांध लें कि आपका जीवनसाथी कितना ही व्यस्त क्यों न रहे दिनभर काम में लेकिन लौटकर वह आप ही के पास आएगा। आप दोनों एक- दूसरे से प्रेम करते हो इसलिए आपके हमसफर के मन में भी यही विचार रहता है कि वह जल्द से जल्द आपके पास लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to maintain balance between career and marriage life in hindi
ऑफिस में काम अधिक है तो पहले से बता दें

कुछ न छिपाएं
यदि ऑफिस में काम अधिक है और आज आप लेट होने वाले हैं तो पहले से अपने साथी को सूचित कर दें। यदि आप सोचेंगे कि आप काम निपटा लेंगे और जल्दी आ जाएंगे तो दफ्तर के मामले में यह सब बातें झूठी साबित होती है। पहले से बता देंगे तो आपके लौटने पर माहौल सामान्य ही रहेगा। 

 

विज्ञापन
how to maintain balance between career and marriage life in hindi
अपने हमसफर के लिए समय निकालें - फोटो : social media

समय निकालें
शादी को यदि ज्यादा समय नहीं हुआ है तब तो बहुत जरूरी है कि आप अपने हमसफर के लिए समय निकालें। यदि आप 6 दिन पूरे मन से काम करते हैं तो छुट्टी वाला एक दिन पूरा जीवनसाथी को समर्पित करें। ऐसा न हो कि उस दिन आप सोने को या अन्य किसी कार्य को महत्व दे रहे हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed