फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2022: बच्चों को सिखाएं देश प्रेम, इन टिप्स को अपनाकर बन सकते हैं भविष्य के आदर्श नागरिक

Mon, 15 Aug 2022 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022 Special Tips How to Inculcate Patriotism Among the Children for Future Ideal Citizens
बच्चों को सिखाएं देश से प्रेम करना - फोटो : पीटीआई

Independence Day 2022: दिवाली, होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को लेकर बच्चे बहुत उत्साही रहते हैं। पहले से ही तैयारी शुरु कर देते हैं। तरह तरह की मांग करने लगते हैं। त्योहार को कैसे मनाना है, इसकी योजना बना लेते हैं। लेकिन क्या आपके बच्चे देश के राष्ट्रीय पर्व को लेकर भी उतने ही उत्साहित रहते हैं? बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व और इस दिन को मनाने के तरीकों के बारे में पता है? अगर नहीं तो अभिभावकों को बच्चों को देश और राष्ट्रीय पर्व के महत्व के बारे में भी सीखना चाहिए। देश आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव नाम का जश्न मना रहा है। हर कोई इस जश्न में शामिल हो रहा है। लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हुए अपने घरों या कार्यालयों में तिरंगा फहरा रहे हैं। ऐसे में बच्चों में भी देशप्रेम की भावना जगाएं। उन्हें अपने देश का सम्मान करना सिखाएं। कुछ तरीकों को अपनाकर आप बच्चों को देशप्रेम की ओर अग्रसर कर सकते हैं, जिससे बच्चे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकेंगे।

Independence Day 2022 Special Tips How to Inculcate Patriotism Among the Children for Future Ideal Citizens
स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताएं - फोटो : istock

बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताएं

बच्चों को लगता है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व छुट्टी के दिन होते हैं। उन्हें इन दिनों के बारे में बताएं। उन्हें कहानी किस्सों के माध्यम से बताएं कि 15 अगस्त के दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस आजादी के लिए भारतीयों का संघर्ष और शहादत जुड़ी है। इसलिए आज के दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाते हैं और अपनी आजादी सेलिब्रेट करने के साथ ही वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हैं।

Independence Day 2022 Special Tips How to Inculcate Patriotism Among the Children for Future Ideal Citizens
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बच्चों को करें शामिल - फोटो : amar ujala

स्वतंत्रता दिवस की एक्टिविटी में शामिल करें

स्कूल कॉलेज या सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी तरह की कोई एक्टिविटी हो रही है तो अपने बच्चे को इसमें प्रतिभाग लेने को कहें। इस दौरान होने वाले नाटक, भाषण या निबंध कॉम्पिटिशन और अन्य कई कार्यक्रमों के जरिए वह देश और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में अच्छे से समझ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022 Special Tips How to Inculcate Patriotism Among the Children for Future Ideal Citizens
देशभक्ति के जज्बे से भरे गाने - फोटो : फाइल

याद कराएं देश भक्ति के गाने

बच्चों को देशभक्ति से जुड़े गाने, राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत सुनाएं और याद कराएं। देशभक्ति से परिपूर्ण ये गाने उन्हें राष्ट्र के और करीब लाएगा। इसके अलावा बच्चों को देशभक्ति की फिल्में भी दिखाएं।

विज्ञापन
Independence Day 2022 Special Tips How to Inculcate Patriotism Among the Children for Future Ideal Citizens
बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताएं - फोटो : amar ujala

थीम ड्रेस

अक्सर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छोटे बच्चों के लिए थीम पार्टी आयोजित की जाती है। अगर स्कूल में ऐसा न हो रहा हो तो अभिभावक मिलकर सोसाइटी में इस तरह की थीम पार्टी का आयोजन करें और बच्चों को किसी स्वतंत्रता सेनानी, आजादी में योगदान देने वाले वीरों की ड्रेस पहना कर तैयार करें। इससे बच्चे आजादी के महानायकों से परिचित हो सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed