फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन बेटियों के लिए 'सुपरमैन' हैं पापा, जानिए उन्हीं की जुबानी

Thu, 15 Jun 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 15 Jun 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Know why daughters are always adorable to their fathers
पापा की परी होती हैं बेटियां
बेटी का पहला और सच्चा प्यार उसके पापा होते हैं।’ लेखिका मैरिसॉल सेंटिगो की यह बात ज्यादातर बेटियों पर फिट बैठती है। बेटी के लिये उसके पापा सुपरमैन होते हैं जो उसकी हर परेशानी पलक झपकते ही दूर करने की हिम्मत रखते हैं। जबकि पापा के लिये उनकी बेटियां किसी परी या राजकुमारी से कम नहीं होती हैं।


आइए लड़कियों की ऐसी ही कुछ फीलिंग्स के जरिए जानते हैं आखिर क्यों उनके लिए सुपरडैड होते है उसके पापा।   
Know why daughters are always adorable to their fathers
पापा की परी होती हैं बेटियां
रामपुर की मीरा कहती हैं कि पहली बार मेरे आत्मविश्वास को पापा ने कुछ यूं बढ़ाया था, जब उन्होंने पहली बार मेरे हाथ की बनी कच्ची पक्की पहली रोटी को चटकारे ले-लेकर खाया था।’
Know why daughters are always adorable to their fathers
पापा की परी होती हैं बेटियां
वहीं दिल्ली की सुरभि का कहना है कि जब पहली बार मेरा प्रेम पत्र मां के हाथ लगा था। आग बबूला हुई मां को पापा ने ये कहकर शांत कराया था, मैं जानता हूं मेरी बेटी मेरा विश्वास कभी नहीं तोड़ेगी। फिर मेरी तरफ मुंह करके भरोसा दिलाया था, अगर कोई है जो तुम्हें पसंद है तो तुम मुझे बता सकती हो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why daughters are always adorable to their fathers
पापा की परी होती हैं बेटियां
गाजियाबाद की रहने वाली सपना कहती हैं कि मां के लाख मना करने पर हजार तर्क देकर मेरे लिये पापा जब आपने स्कूटी लाकर कहा था, अब मेरी परी चलेगी नहीं अपने परों से उडेगी। मैं जानती हूं, पापा उस वक्त आपने अपने कई खर्चे रोककर मेरी यह मांग पूरी की थी।’
विज्ञापन
Know why daughters are always adorable to their fathers
पापा की परी होती हैं बेटियां
कानपुर की सोनम बताती हैं कि विदाई के वक्त पापा आपने डबडबाई आंखों से और आत्मविश्वास भरी आवाज से मुझसे कहा था, बेटा ये घर तुम्हारा था और हमेशा तुम्हारा ही रहेगा।’ 

वाकई बेटियां पापा के सबसे करीब होती हैं क्योंकि पापा के हौंसलों के पर लगाकर बेटियां उड़ान भरती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed