फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में क्यों हदें पार करने लगते हैं लोग, ये होती है बीमारी

Wed, 09 Jan 2019 05:23 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 09 Jan 2019 05:23 PM IST
Know everything about Obsessive Love Disorder

'तू हां कर या न कर तू है मेरी क...क...किरन'

'ठुकराके मेरा प्यार, मेरी मोहब्बत का इन्तक़ाम देखेगी…'

'तुमने मुझे ठुकराया तो मैं अपनी जान दे दूंगी'

इससे पहले की आप सोचें कि यहां बॉलीवुड फिल्मों की डायलॉगबाजी और ड्रामा चल रहा है, जरा ठहर जाइए।ये पहली नजर में भले बॉलीवुड का ड्रामा लगे लेकिन असल जिंदगी से ज़्यादा दूर नहीं है, जहां लोग प्यार में ठुकराया जाना स्वीकार नहीं कर पाते और ना कहे जाने के बाद अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं।इसका उदाहरण अखबारों और टीवी चैनलों की कुछ ऐसी सुर्खियों में देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ वाकया अमरीका में हुआ जहां एक महिला ने किसी पुरुष को लगातार 65,000 मेसेज भेजे।

Know everything about Obsessive Love Disorder

दोनों एक डेटिंग वेबसाइट के जरिए मिले थे और महिला उस पुरुष को पसंद करने लगी थी। बाद में जब पुरुष ने उसके प्रेम प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाई और उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगी।इतना ही नहीं, उसने पुरुष को तकरीबन 65,000 मेसेज भेजे। इतना ही नहीं वो पुरुष के घर तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को उसे गिरफ़्तार करके जेल भेजना पड़ा।

यूके की न्यूज वेबसाइट 'मेट्रो' के मुताबिक महिला ने पुलिस से पूछताछ में कहा, "उससे मिलकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा सोलमेट मिल गया हो। वो बहुत क्यूट है। मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरे मेसज से वो इतना परेशान हो जाएगा।" महिला की इन सारी हरकतों को देखने के बाद मनोवैज्ञानिकों को आशंका है कि वो 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' से जूझ रही है।

वैसे तो किसी का पीछा करना, ब्लैकमेल करना, लगातार मेसेज और कॉल तंग करना 'स्टॉकिंग' कहलाता है जो कानूनन अपराध है लेकिन कई बार ये महज स्टॉकिंग का मामला नहीं होता बल्कि इसके पीछे 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' होता है।

Know everything about Obsessive Love Disorder

क्या है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?

अमरीकी हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' के मुताबिक, "ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर (OLD) एक तरह की 'साइकोलॉजिकल कंडीशन' है जिसमें लोग किसी एक शख़्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि वो उससे प्यार करते हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उस शख़्स पर सिर्फ उनका हक है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए। अगर दूसरा शख़्स उनसे प्यार नहीं करता तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाते। वो दूसरे शख़्स और उसकी भावनाओं पर पूरी तरह काबू पाना चाहते हैं।"

ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के लक्षण

-किसी के प्रति जबरदस्त और असाधारण आकर्षण

-उस शख़्स के बारे में लगातार आने वाले विचार, जिन पर ख़ुद का कोई नियंत्रण न हो

-दूसरे शख़्स और उसकी भावनाओं को काबू में करने की इच्छा

-उसके रिजेक्शन को स्वीकार न कर पाना

-दूसरों से भी उसकी ही बातें करना, उसका जिक्र करने का कोई बहाना ढूंढना

-उसकी वजह से बाकी रिश्तों को भूल जाना

-उसे बार-बार मेसेज या कॉल करना, उसका पीछा करना, सोशल मीडिया पर उसे स्टॉक करना

- उसे ब्लैकमेल करना, किसी भी तरह अपना प्रस्ताव मनवाने की कोशिश करना

विज्ञापन
Know everything about Obsessive Love Disorder

विमहंस (VIMHANS) में क्लिनिकल साइकॉलजिस्ट डॉ.नीतू राणा कहती हैं कि आम तौर पर ऊपर बताई गई भावनाएं लोगों में उस वक्त भी देखने को मिलती हैं जब वो प्यार में होते हैं लेकिन जब ये भावनाएं असामान्य रूप से बढ़ जाएं तो मुमकिन है कि शख्स 'ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर' से गुजर रहा हो।

क्यों होता है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?

पेशे से साइकोथेरेपिस्ट डॉ. शिखा के अनुसार इसकी कई वजहें हो सकती हैं।वो बताती हैं कि ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की कोई एक ही वजह हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार इसका सम्बन्ध ये दूसरी मानसिक तकलीफों से भी होता है।" मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं जो ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की वजह बन सकती हैं:

  • अटैचमेंट डिसऑर्डर- इसकी वजह से लोगों में अपनी भावनाओं और किसी से जुड़ाव को काबू करने में परेशानी होती है। कई बार वो दूसरों से जरूरत से ज्यादा दूर हो जाते हैं और कई बार दूसरों पर जरूरत से ज़्यादा निर्भर। ऐसा बचपन या किशोरवास्था के बुरे पारिवारिक रिश्तों या कड़वे अनुभवों की वजह से भी हो सकता है।
  • बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर- इसे 'इमोशनली अनस्टेबल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर' भी कहा जाता है। इसकी वजह से लोग अपनी भावनाओं को समझने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। उनमें रिश्तों को लेकर डर और असुरक्षा की भावना भी होता है। बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रहे शख़्स को ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • इरोटोमेनिया- इरोटोमेनिया से ग्रसित शख़्स को ऐसा भ्रम (डिल्यूज़न) होता है कि दूसरा शख़्स उससे प्यार करता है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता।इरोटोमेनिया की वजह से भी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ जाता है।
Know everything about Obsessive Love Disorder
- फोटो : file photo

डॉ. शिखा बताती हैं, "आत्मविश्वास की कमी और असुरक्षा की भावना भी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर की बड़ी वजहें हैं। ऐसा भी देखने में आया है कि जिन लोगों को बचपन और किशोरावस्था में परिवार या करीबियों का प्यार नहीं मिलता बाद में वो कभी न कभी ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर से गुजरते हैं।" डॉ. नीतू राणा कहती हैं कि हम कई बार ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर को बेइंतहां प्यार और दीवानगी समझने की गलती कर बैठते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता।उनके मुताबिक ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति न सिर्फ हम ख़ुद को नुकसान पहुंचाता है बल्कि दूसरे इंसान को भी मुश्किल में डाल रहा होता है।

डॉ. शिखा बताती हैं कि महिला और पुरुष दोनों ही ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं। वो कहती हैं, "हमारा सामाजिक ढांचा ऐसा है कि यहां पुरुष अपनी भावनाएं ज़्यादा आसानी से जाहिर कर लेते हैं जबकि महिलाओं के लिए ये आसान नहीं होता। शायद यही वजह है कि पुरुषों का ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर अक्सर गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है। वो लड़कियों का पीछा करने, उन्हें धमकाने और ब्लैकमेल तक करने लग जाते हैं। दूसरी तरफ लड़कियां सोशल मीडिया पर स्टॉक करने और ख़ुद को नुकसान पहुंचाने जैसे कदम उठाती हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed